फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi party to start vyapari sammelan in Uttar Pradesh.

यूपी: सम्मेलनों के बहाने व्यापारियों की थाह लेगी समाजवादी पार्टी, तीन सितंबर से होगी शुरुआत

Thu, 02 Sep 2021 11:09 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 02 Sep 2021 11:09 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी यूपी के अलग-अलग जिलों में व्यापारी सम्मेलन शुरू करने वाली है। इन सम्मेलनों के बहाने पार्टी का मकसद चुनाव के लिए माहौल बनाना है।

विज्ञापन
Samajwadi party to start vyapari sammelan in Uttar Pradesh.
समाजवादी पार्टी फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में व्यापारियों का मिजाज भांपने के लिए समाजवादी पार्टी व्यापारी सम्मेलनों की शुरुआत कर रही है। तीन सितंबर को अलीगढ़ से इसका आगाज किया जा रहा है। पूरी मशक्कत यह है कि ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों को सम्मेलनों में लाया जाए।

विज्ञापन


समाजवादी व्यापार सभा के बैनर तले ये मंडलीय सम्मेलन शुरू हो रहे हैं। तीन सितंबर को अलीगढ़ से इसकी शुरुआत होगी जिसमें सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक संजय गर्ग मौजूद रहेंगे। मेरठ में सम्मेलन 9 सितंबर को, अयोध्या में 10 को, देवीपाटन मंडल का सम्मेलन बहराइच में 11 को,  लखनऊ में 12 को,  चित्रकूट मंडल का सम्मेलन हमीरपुर में 13 को, झांसी में 14 को तथा कानपुर मंडल का 15 सितंबर को कानपुर में होगा। प्रयागराज में 16, मिर्जापुर में 18, वाराणसी में 19, गोरखपुर-बस्ती मंडल का महराजगंज में 21 को, आजमगढ़ में 22 को, बरेली मंडल का सम्मेलन बदायूं में 24 को, मुरादाबाद में 25 को, मेरठ मंडल का एक और सम्मेलन गाजियाबाद में 26 को तथा 28 सितंबर को सहारनपुर में सम्मेलन होगा। दरअसल सपा विभिन्न ट्रेडों से जुड़े व्यापारियों को इन सम्मेलनों से जोड़ने के लिए खासी तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

लखनऊ और आसपास के जिलों में भी फिरोजाबाद जैसा हाल

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल काफी बुरा है। लखनऊ और आसपास के जिलों में फिरोजाबाद जैसे हालात हैं। कई जिले टाइफाइड से प्रभावित हैं। उन्होंने बुधवार को कहा कि सपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं का बुनियादी ढांचा बहुत मजबूत किया था जिसे भाजपा ने ध्वस्त कर दिया। बारिश-जलजमाव के कारण संचारी रोग तेजी से फैल रहे हैं। सरकार की ओर से संक्रमण रोकने की दिशा में कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं।

फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल से 56 मौतें होने के बाद भी शासन-प्रशासन की नींद नहीं टूटी। लखनऊ में ही अब तक टाइफाइड से सौ लोग प्रभावित हो चुके हैं। जिला अस्पताल और पीएचसी पर बुनियादी सुविधाओं तक का अकाल है। उन्होंने कहा कि प्रचार में मग्न भाजपा सरकार लखनऊ व प्रदेश के शहरों, बस्तियों, गांवों में फैल रहे बुखार से प्रभावित बच्चों और बड़ों के लिए स्तरीय चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करे। जनता इसका हिसाब चुनाव में करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed