फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   samajwadi party state team

जोड़तोड़ शुरू लेकिन किसे चुनेंगे अखिलेश?

Sun, 06 Jul 2014 12:51 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 06 Jul 2014 12:51 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party state team

समाजवादी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी में जगह बनाने के लिए जोड़तोड़ तेज हो गई है।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष बन पाने से वंचित नेताओं ने इसके लिए लॉबिंग शुरू कर दी है। संभावना है कि प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव जल्द ही अपनी टीम की घोषणा कर देंगे।

लोकसभा चुनाव में हार के बाद अध्यक्ष अखिलेश यादव को छोड़कर सपा की प्रदेश कार्यकारिणी, अध्यक्षों समेत सभी प्रकोष्ठ व जिला इकाइयां भंग कर दी गई थीं। जिला इकाइयों में अध्यक्षों की नियुक्तियां हो गई हैं।

नौ प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष नामित किए जा चुके हैं। अध्यक्षों से 15 दिन में कार्यकारिणी गठित कर अनुमोदन के लिए प्रदेश अध्यक्ष को भेजने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


अब नजर सपा की प्रदेश इकाई के गठन पर है। प्रदेश की टीम में जगह पाने के दावेदार नेताओं की लंबी लिस्ट है। इसमें ऐसे नेता भी हैं जो जिलाध्यक्ष या प्रकोष्ठों के अध्यक्ष पद की उम्मीद पाले हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पार्टी नेतृत्व प्रदेश कार्यकारिणी को बहुत लंबा-चौड़ा बनाने के पक्ष में नहीं है। प्रदेश की टीम में सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश होगी।


इसमें पिछड़ों, अति पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की पर्याप्त भागीदारी रहेगी। पार्टी के पुराने और वफादार नेताओं के साथ ही कुछ युवाओं को भी मौका दिया जाएगा।

प्रदेश संगठन को ऐसा बनाने की कोशिश है जो सरकार की सोच और योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में मददगार साबित हो सके। प्रदेश इकाई की घोषणा मुलायम सिंह यादव से विचार-विमर्श करके की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed