फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Election News: Samajwadi Party Releases fourth List of Candidates For UP Lok Sabha Chunav

Lok Sabha Election: समाजवादी पार्टी ने की उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी, भदोही सीट ममता की पार्टी के लिए छोड़ी

Fri, 15 Mar 2024 06:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 15 Mar 2024 06:49 PM IST
सार

SP Candidate List 2024 UP Lok Sabha Election : आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने छह उम्मीदवारों का एलान किया है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election News: Samajwadi Party Releases fourth List of Candidates For UP Lok Sabha Chunav
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने छह उम्मीदवारों का एलान किया है। सूची में सपा ने भदोही लोकसभा सीट ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लिए छोड़ी है। इससे पहले सपा 31 नामों का एलान कर चुकी थी, चौथी सूची के बाद से अब यह संख्या 37 हो गई है। हालांकि यह संख्या वास्तविकता में 35 है, क्योंकि इंडिया गठबंधन होने के बाद वाराणसी लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में चली गई है तो पार्टी को वहां से अपना उम्मीदवार हटाना होगा। इसके अलावा संभल से सांसद रहे शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया है। पार्टी ने उनके निधन से पहले उनके नाम का एलान कर दिया था तो ऐसे में अब वहां भी उम्मीदवार की घोषणा करनी होगी। यह देखना रोचक होगा कि बर्क की जगह पर सपा किसके नाम पर मुहर लगाती है।

विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने इन छह उम्मीदवारों को दिया टिकट
बिजनौर (6) - यशवीर सिंह
मेरठ (10) - भानु प्रताप सिंह (एडवोकेट)
नगीना (5) - मनोज कुमार (Ex. ADJ) 
लालगंज (68) - दरोगा सरोज 
अलीगढ़ (15) - बिजेंद्र सिंह
हाथरस (16) - जसवीर बाल्मिक

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 37 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान
सपा की पहली लोकसभा उम्मीदवारों की सूची 30 जनवरी को सामने आई थी। इसके बाद 19 फरवरी को दूसरी, 20 फरवरी को तीसरी और 15 मार्च को तीसरी सूची जारी की। सपा ने अब तक यूपी की 80 लोकसभा सीट पर 37 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

विज्ञापन

पहली सूची में इन्हें बनाया उम्मीदवार 
संभल से शफीकुर्रहमान बर्क 
फिरोजाबाद से अक्षय यादव 
मैनपुरी से डिम्पल यादव 
एटा से देवेश शाक्य
खीरी से उत्कर्ष वर्मा 
धौरहरा से आनन्द भदौरिया 
उन्नाव से अनु टंडन 
लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा 
फर्रुखाबाद से डॉ. नवल किशोर शाक्य 
अकबरपुर से राजाराम पाल 
बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल
फैजाबाद से अवधेश प्रसाद
अम्बेडकर नगर से लालजी वर्मा 
बस्ती से रामप्रसाद चौधरी 
गोरखपुर से काजल निषाद 

दूसरी सूची में किसे कहां से दिया टिकट
मुज्जफनगर से हरेंद्र मिलक
आंवला से नीरज मौर्य
शाहजहांपुर से राजेश कश्यप
हरदोई से उषा वर्मा
मिश्रिख से रामपाल राजवंशी
मोहनलालगंज से आरके चौधरी
प्रतापगढ़ से डॉ. एसपी सिंह पटेल
बहराइच से रमेश गौतम 
गोंडा से श्रेया वर्मा
गाजीपुर से अफजाल अंसारी 
चंदौली से वीरेंद्र सिंह 
 

तीसरी सूची में किसे कहां से दिया टिकट
कैराना से इकरा हसन
बदायूं से शिवपाल यादव
हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत
वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल
बरेली से प्रवीण सिंह ऐरन

चौथी सूची में किसे कहां से टिकट
बिजनौर (6) - यशवीर सिंह
मेरठ (10) - भानु प्रताप सिंह (एडवोकेट)
नगीना (5) - मनोज कुमार (Ex. ADJ) 
लालगंज (68) - दरोगा सरोज 
अलीगढ़ (15) - बिजेंद्र सिंह
हाथरस (16) - जसवीर बाल्मिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed