फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi party promises 300 unit free electricity for domestic consumers.

अखिलेश यादव का बड़ा एलान: सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट और किसानों को फ्री बिजली देंगे

Sat, 01 Jan 2022 02:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 01 Jan 2022 02:38 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एलान किया है कि यूपी में सपा की सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट फ्री बिजली और किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी।

विज्ञापन
Samajwadi party promises 300 unit free electricity for domestic consumers.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नव वर्ष पर सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एलान किया कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्तओं को 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी। इसके साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी।

विज्ञापन


सपा की यह घोषणा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आम आदमी पार्टी ने भी यूपी में सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा किया था। अब इस घोषणा से सपा ने आप का एक चुनावी वादा अपना लिया है। अखिलेश यादव ने एलान किया कि नए साल पर हर कोई संकल्प लेता है। हमारा संकल्प है कि सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट फ्री बिजली देंगे। उन्होंने कहा कि सपा के बारे में कहा जाता है कि सपा की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। भाजपा सबसे ज्यादा झूठी पार्टी है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने गुलदस्ता लेकर आए कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर ये मुझे कन्नौज में दिया होता तो इसे भट्ठी में डालकर हम इत्र निकाल लेते। उन्होंने सभी को नव वर्ष को बधाई दी। अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें सपा के कारोबारी पर छापेमारी करनी थी पर अपने ही कारोबारी पर मार दिया। ये डिजिटल इंडिया की गड़बड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने बूथ पर सपा को जिताने की जिम्मेदारी लें गुलदस्ता लाने वाले
अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि चुनाव की तैयारी में जुट जाइए। जनता में जिस तरह का समर्थन सपा को मिल रहा है। उससे प्रदेश में सपा सरकार बनना तय है। कार्यकर्ताओं के गुलदस्ता भेंट करने पर अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग गुलदस्ता लेकर आए हैं। वो पार्टी को अपने बूथ पर जिताने की जिम्मेदारी लें। 2022 प्रदेश के लिए परिवर्तन का वर्ष साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed