फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   samajwadi party president akhilesh yadav 's fake id on social media, comlaint to police

सोशल मीडिया पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के नाम से दुष्प्रचार की शिकायत

Sun, 16 Jan 2022 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party president akhilesh yadav 's fake id on social media, comlaint to police
लखनऊ। सपा नेताओं ने शनिवार को कृष्णानगर कोतवाली में तहरीर देकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नाम से कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने व धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की छानबीन कराने की बात कही है।
विज्ञापन

सपा नेता रितेश साहू, अवनीश कुमार यादव, सलीम, संतोष रावत, संदीप पाल आदि ने शनिवार को कृष्णानगर कोतवाली में कुछ मोबाइल नंबरों के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें कहा गया है कि उक्त नंबरों से व्हाट्सएप व फेसबुक का इस्तेमाल कर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो व नाम का हवाला देकर दुष्प्रचार किया जा रहा है। धार्मिक स्थल व धर्म विशेष के नाम से झूठा प्रचार किया जा रहा है। आरोप है कि प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बावजूद इस तरह की हरकतों से सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कृष्णानगर इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिली है, मगर आरोपों की कोई पुष्टि नहीं हुई है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed