फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   samajwadi party prepared for panchayat election in uttar pradesh.

पंचायत चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को उतारेगी मैदान में

Sat, 13 Mar 2021 08:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Sat, 13 Mar 2021 08:07 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party prepared for panchayat election in uttar pradesh.
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने कमर कस ली है। पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को मैदान में उतारने का फैसला लिया गया है। इसके लिए प्रत्याशियों की खोजबीन शुरू हो गई है। प्रत्याशी चयन की जिम्मेदारी सपा जिलाध्यक्ष को सौंपते हुए उन्हें संयोजक बनाया गया है।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव का कहना है कि समाजवादी पार्टी के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्यों के सभी पदों पर समर्थित प्रत्याशियों को लड़ाया जाएगा। इसके लिए आवेदन पत्र मांगे जा रहे हैं। सपा कार्यालय सुपर मार्केट में 18 मार्च तक आवेदन पत्र लिए जाएंगे।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर सपा जिलाध्यक्ष को प्रत्याशी चयन के लिए संयोजक नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष का कहना है कि पार्टी के विधायक, पूर्व विधायकों, ब्लाक प्रमुखों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के बाद प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। सपा पूरी मेहनत से पार्टी समर्थित प्रत्याशी लड़ाकर पंचायत चुनाव में बड़ी सफलता अर्जित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस छोड़कर सपा में आए लोगों को दिलाई सदस्यता

कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए लोगों के सम्मान में शनिवार को सभा आयोजित हुई। सुपर मार्केट स्थित सपा दफ्तर में सभी लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इनमें बछरावां विकास क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनीता पासी, पूर्व प्रधान शत्रोहन लाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज कुमार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम चौधरी आदि शामिल रहे।

सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि रिकार्ड तोड़ महंगाई से आम जनता हताश एवं निराश है, किसान भी परेशान है। इस मौके पर जिला महासचिव मो. अरशद खान, जिला उपाध्यक्ष राजेश मौर्य, देवीदीन, अनूप पासी, अमित यादव आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed