फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   samajwadi party plays obc card

हार के बावजूद मुलायम को इसी दांव पर है यकीन

Sat, 31 May 2014 10:12 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 31 May 2014 10:12 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party plays obc card

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की तरफ खिसकी अति पिछड़ी जातियों की लामबंदी की कोशिशें शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव के लिए सपा ने पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद विशंभर प्रसाद निषाद को प्रत्याशी बनाया है।

सपा को लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त मिली है। पार्टी ने चुनाव से पहले अति पिछड़ों को जोड़ने से लिए सघन अभियान चलाया था।

अति पिछड़े वर्ग से आने वाले गायत्री प्रजापति को प्रोन्नत करके कैबिनेट मंत्री बनाया। इस वर्ग से जुड़े कई नेताओं को लालबत्ती देकर राज्यमंत्री के दर्जे से नवाजा गया।

17 जातियों को अनुसूचित में शामिल किया

samajwadi party plays obc card

17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा गया। उन्हें प्रदेश में अनुसूचित जातियों की तरह सुविधाएं देने की घोषणा की गई।

अति पिछड़ी जातियों को जोड़ने के लिए पूरे प्रदेश में यात्राएं निकाली गईं। अति पिछड़े वर्ग से जुड़े कई नेताओं को लोकसभा चुनाव में टिकट भी दिए।

लेकिन नतीजा अनुकूल नहीं रहा। चुनाव में अति पिछड़ों का झुकाव सपा की बजाय भाजपा की तरफ ज्यादा रहा। सपा सिर्फ पांच सीटों तक सीमित रह गई।

सपा नेतृत्व ने हार के बावजूद अति पिछड़ों को पार्टी से जोड़ने की मुहिम बंद नहीं की। डॉ. एसपी सिंह बघेल के इस्तीफे से रिक्त हुई राज्यसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए सपा ने अति पिछड़े वर्ग से जुड़े पूर्व सांसद विशंभर प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने भी खेला अतिपिछड़ा कार्ड

samajwadi party plays obc card

अति पिछड़ों में कश्यप, बिंद, निषाद आदि जातियों की तादाद ज्यादा है। इन जातियों का नदियों से सीधा संबंध है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में इन जातियों को लुभाने की पूरी कोशिश की।

यही वजह है कि सपा ने भी राज्यसभा में भेजने के लिए निषाद जाति से जुड़े नेता पर दांव लगाया है। सपा के रणनीतिकार भविष्य में पिछड़ों, अति पिछड़ों और मुसलमानों की एकजुटता को ही भाजपा से मुकाबले का मुख्य फॉर्मूला मानते हैं।

सपा की योजना इसी समीकरण को पुख्ता करने की है। आने वाले दिनों में पिछड़ों, अति पिछड़ों को पार्टी में और तरजीह मिल सकती है।

विज्ञापन

दो साल रहेगा निषाद का कार्यकाल

samajwadi party plays obc card

सपा प्रत्याशी के रूप में विशंभर प्रसाद निषाद का चुना जाना लगभग तय है। उनका कार्यकाल चार जुलाई 2016 तक रहेगा।

जिस सीट पर उनके चुने जाने की संभावना है वह बसपा के डॉ. एसपी सिंह बघेल के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई थी। बघेल ने बसपा और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा के टिकट पर फीरोजाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ा था।

चार बार विधायक, एक बार सांसद रहे

विशंभर प्रसाद निषाद सपा के वरिष्ठ नेता हैं। 2012 से सपा से राष्ट्रीय महासचिव निषाद 1991, 1993, 2002 और 2007 में तिंदवारी (बांदा) से विधायक तथा 1996 में 11वीं लोकसभा के लिए फतेहपुर सीट से सपा के सांसद चुने गए थे।

एक समय वह सपा का मछुआरा चेहरा कहे जाते थे। पूर्व दस्यु सुंदरी और पूर्व सांसद फूलन देवी की रिहाई के लिए भी उन्होंने आंदोलन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed