{"_id":"5efc7e0c8ebc3e4320275e2b","slug":"samajwadi-party-leader-bilal-khan-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क न पहनने पर सपा नेता का पुलिस ने किया चालान, बेहोश होकर गिरे, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क न पहनने पर सपा नेता का पुलिस ने किया चालान, बेहोश होकर गिरे, अस्पताल में मौत
Wed, 01 Jul 2020 05:44 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 01 Jul 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर जिले के रेउसा थाना इलाके के अज्जेपुर निवासी सेवता विधानसभा के पूर्व क्षेत्र अध्यक्ष बिलाल खां मंगलवार रात को रेउसा चौराहे पर अचानक बेहोश होकर गिर गए।
विज्ञापन
उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बिलाल खां मंगलवार रात अंतिम संस्कार से लौट रहे थे। उन्होंने मास्क नहीं पहना हुआ था। जिस पर पुलिस ने उनका चालान कर दिया। इसके बाद चेकिंग स्थल पर ही बिलाल खां का स्वास्थ्य खराब हो गया। उन्हें सीएचसी रेउसा ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी आकस्मिक मौत हो गई।
विज्ञापन
डॉक्टर असद खालिद का कहना है कि उन्हें बेहोशी की हालत में लगाया गया था। अटैक की वजह से उनकी मौत हुई है।