{"_id":"5efc93828ebc3e43082be2d3","slug":"samajwadi-party-leader-anurag-bhadauriya-47-push-ups-on-akhilesh-yadav-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता ने अखिलेश यादव को जन्मदिन पर अनोखे अंदाज में दी बधाई, कहा- 100 पुश अप्स लगाने की आशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता ने अखिलेश यादव को जन्मदिन पर अनोखे अंदाज में दी बधाई, कहा- 100 पुश अप्स लगाने की आशा
Wed, 01 Jul 2020 07:15 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 01 Jul 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
अनुराग भदौरिया व अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनके 47वें जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने तरीके से बधाई दी। हालांकि, अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव ने ट्वीट कर कार्यकर्ताओं से जश्न न मनाने की और कोरोना काल में लोगों की मदद करने की अपील की थी।
विज्ञापन
इन सबके बावजूद सपाइयों ने कहीं पूजा कर तो कहीं केक काटकर अखिलेश यादव को बधाई दी और उनके लंबे व सुखद जीवन की कामना की।
इसी तरह टीवी चैनल पर सपा का पक्ष रखने वाले पार्टी प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने अखिलेश यादव के 47वें जन्मदिन पर 47 पुशअप्श लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दी। भदौरिया ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि अखिलेश जी को जन्मदिवस की असीम शुभकामनाएं। आप यूं ही सभी के प्रेरणास्रोत बने रहें और राजनीतिक जीवन की बुलंदियों को छूते रहें ।
विज्ञापन
अखिलेश यादव का जन्मदिन ट्वटिर पर भी ट्रेंड कर रहा है। वह मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल और उसके बाद भी युवाओं में खासे लोकप्रिय हैं। अखिलेश यादव का दावा है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी यूपी में 351 सीटें जीतेगी।
विज्ञापन