Rampur Bypoll: सपा ने रामपुर के एसपी सहित कई पुलिस अधिकारियों को हटाने की मांग की, आयोग को सौंपा ज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने रामपुर के पुलिस अधीक्षक सहित कई पुलिस अधिकारियों को हटाने की मांग को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है और कहा कि इन अफसरों को तत्काल जिले से बाहर तैनाती दी जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा ने रविवार को मतदान रोकने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मुख्य चुनाव आयुक्त को संबोधित ज्ञापन मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपा। सपा प्रतिनिधि मंडल ने सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। बल प्रयोग और हिरासत में लेकर मतदान से रोकने की साजिश की जा रही है। मांग की कि पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों की बहुलता वाले क्षेत्रों के मतदान स्थलों (बूथों) को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेणी से मुक्त कर दिया जाए।
सभी मतदेय स्थलों की वेबकास्टिंग कालिंग चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी और मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराया जाए, जिससे कि मतदान के समय मतदेय स्थलों पर होने वाली घटनाओं और गड़बड़ियों की जानकारी उन्हें भी प्राप्त हो सके। इस दौरान विपक्षी दलों के नेताओं एवं सपा नेताओं व कार्यकर्ताओँ के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर भी नाराजगी जताई गई।
ये भी पढ़ें - अखिलेश से ज्यादा शिवपाल और आजम की साख दांव पर, दोनों के सामने पाने से ज्यादा खोने का संकट
पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, वरिष्ठ नेता केके श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चंद्र व राधेश्याम सिंह ने शनिवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर चुनाव की स्थिति से अवगत कराया। मुख्य चुनाव आयुक्त को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि रामपुर विधानसभा उपचुनाव में पुलिस अधीक्षक अशोक शुक्ला, सीओ सिटी अनुज पहलवान, कोतवाली प्रभारी गजेंद्र त्यागी, थानाध्यक्ष सुरेंद्र पचौरी को तत्काल प्रभाव से रामपुर जिले से बाहर स्थानांतरित किया जाए।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के विपरीत व मानक के विरुद्ध लगाए गए अत्यधिक अर्धसैनिक व पुलिस बल को भी जिले से बाहर किया जाए। सपा ने मांग है कि मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में शत प्रतिशत मतदाता पर्ची बांटी जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा फर्जी आधार कार्ड के जरिए भी मतदान कराने की साजिश रची जा रही है। इस पर भी अंकुश लगाया जाए।