फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party gives new slogan against BJP.

UP BJP: भाजपा के खिलाफ सपा का नया नारा, 80 हराओ-भाजपा हटाओ

Mon, 12 Jun 2023 10:22 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 12 Jun 2023 10:22 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर नया नारा दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार में कानून-व्यवस्था बेहाल है और खुलकर भ्रष्टाचार हो रहा है।

विज्ञापन
Samajwadi Party gives new slogan against BJP.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। डबल इंजन की सरकार में कानून-व्यवस्था का हाल यह है कि सत्ताधारी सांसद के खिलाफ पुलिस एफआईआर कर रही है। चांदी की लूट में पुलिस वालों का ही हाथ मिला है और चोरी की बाइक थाने से बरामद हो रही है। अखिलेश ने साथ ही नारा दिया- 80 हराओ-भाजपा हटाओ।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने जारी एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री बात तो जीरो टॉलरेंस की करते है, लेकिन उनके संरक्षण में भ्रष्टाचार और अपराध को खुली छूट मिली हुई है। भाजपा सरकार में 10 गुना भ्रष्टाचार बढ़ गया है। सवा छह साल के कार्यकाल में भाजपा का असली काम यही है कि कागजों में सब चकाचक और असलियत में बदहाल उत्तर प्रदेश।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रालोद : समरसता के सहारे सियासी मिठास की चाहत, सपा से अलग होने व कांग्रेस से करीबी की चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कांग्रेस-BJP से समान दूरी रख अपनी राह तय करेगी सपा, लोहिया-मुलायम की प्रेरणा और अतीत से सबक ले बढ़ेगी आगे


उन्होंने कहा कि जलभराव की दिक्कतें दूर करने के लिए भाजपा सरकार ने 15 जून की तारीख तय की पर अभी तक कई नालों की सफाई के आसार तक नहीं दिखे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed