फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party gets benefit in Uttar Pradesh Vidhansabha deputy Chief election.

यूपी विधानसभा उपाध्यक्ष चुनाव: हार कर भी फायदे में सपा, 48 विधायक होने पर भी 60 मत मिले

Tue, 19 Oct 2021 03:39 PM IST
ishwar ashish ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 19 Oct 2021 03:39 PM IST
सार

यूपी विधानसभा उपाध्यक्ष के चुनाव में सपा हारकर भी लाभ की स्थिति में है। सपा को उसकी विधायक क्षमता से अधिक मत मिले और अब पार्टी भाजपा को घेरने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Samajwadi Party gets benefit in Uttar Pradesh Vidhansabha deputy Chief election.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी विधानसभा उपाध्यक्ष चुनाव में सपा की रणनीति सार्थक रही। वह हार कर भी नफे में है। पार्टी अब विधान परिषद सभापति का चुनाव कराने की मांग कर रही है। इसके जरिए भाजपा को घेरने की तैयारी है।

विज्ञापन


सपा ने संख्या बल कम होने के बाद भी विधानसभा उपाध्यक्ष पद के चुनाव में प्रत्याशी मैदान में उतारा। भाजपा प्रत्याशी से पहले सपा प्रत्याशी ने नामांकन किया। संसदीय परंपरा का हवाला देकर भाजपा से सहयोग मांगा। सदन में अधिकारिक तौर पर भले नितिन अग्रवाल को सपा में गिना जा रहा है, लेकिन जग जाहिर है कि वह भाजपा के साथ हैं और उसी के उम्मीदवार के तौर पर उपाध्यक्ष पद जीते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में सपा संख्या बल के हिसाब से सदन में 49 विधायकों में अपना 48 ही मान रही थी। लेकिन उसे 48 के बजाय 60 मत मिले। उसे सदन में संख्या बल अधिक दिखाने का प्रमाण मिला। साथ ही भाजपा को पिछड़ा वर्ग विरोधी साबित करने का हथियार भी। इससे उत्साहित पार्टी अब विधान परिषद सभापति का चुनाव कराने की भी मांग करने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषद में सपा के 48 सदस्य हैं। सपा एमएलसी हीरालाल यादव ने कहा कि परिषद में अभी कार्यवाहक सभापति हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन के जरिए खुद को बड़ा दल बताने वाली भाजपा चुनाव कराए ताकि वास्तविकता सामने आ सके।

परिषद में दलीय स्थिति

सपा 48
भाजपा 33
बसपा 6
कांग्रेस 1
अपना दल 1
शिक्षक दल 2
निर्दलीय समूह 2
निर्दल 2
रिक्त 5
कुल -100

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed