{"_id":"5b59fb054f1c1b4b748b7173","slug":"samajwadi-party-executive-meet-on-28-july-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तैयार होगा लोकसभा चुनाव का रोडमैप, गठबंधन पर होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तैयार होगा लोकसभा चुनाव का रोडमैप, गठबंधन पर होगा फैसला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 27 Jul 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लोकसभा चुनाव का रोडमैप तैयार किया जाएगा। भाजपा के खिलाफ गठबंधन बनाने की रणनीति पर भी कार्यकारिणी मुहर लगाएगी। इस संबंध में दूसरे दलों से बातचीत और फैसला लेने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अधिकृत किया जाएगा। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की घोषणा भी की जा सकती है।
विज्ञापन
सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 28 जुलाई को लखनऊ में होगी। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब पीएम मोदी लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। 28 व 29 जुलाई को पीएम भी लखनऊ में रहेंगे। सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियां अहम मुद्दा रहेगा।
विज्ञापन
इसमें राजनीतिक, आर्थिक प्रस्ताव पेश कर देश के सियासी हालात पर चर्चा की जाएगी। साथ ही भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों के गठबंधन की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। पार्टी अध्यक्ष भाजपा के खिलाफ गठबंधन बनाने का एलान कर चुके हैं। वे गोरखपुर, फूलपुर व कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में इसका सफल प्रयोग भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
गठबंधन का प्रयोग आजमाने पर लगेगी मुहर
राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लोकसभा चुनाव में गठबंधन के प्रयोग को आजमाने पर मुहर लगेगी। गठबंधन के लिए बसपा समेत अन्य दलों से वार्ता और निर्णय का अधिकार अखिलेश को दिया जाएगा। साथ ही प्रदेश में महागठबंधन बनने पर सपा कितनी सीटों पर लड़ेगी और ये सीटें कौन सी होंगी, इस पर भी चर्चा होगी। भाजपा के खिलाफ आंदोलन का भी फैसला हो सकता है।