फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party engaged in cultivating castes through travel and conferences in UP

चुनावी संधान : यूपी में यात्रा और सम्मेलनों के जरिए जातियों को साधने में जुटी समाजवादी पार्टी

Wed, 25 Aug 2021 05:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा चंद्रभान यादव, लखनऊ
चंद्रभान यादव, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 25 Aug 2021 05:45 AM IST
सार

  • सहयोगियों के जरिये पूर्वांचल में चौहान, पश्चिम में कुशवाहा-मौर्य पर डाले डोरे
  • ब्राह्मणों के लिए भी हर जिले में सम्मेलन, अन्य जातीय संगठन भी सक्रिय

विज्ञापन
Samajwadi Party engaged in cultivating castes through travel and conferences in UP
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा से जुड़े विभिन्न दल और प्रकोष्ठ यात्रा व सम्मेलन के जरिये जातीय गोलबंदी में जुटे हैं। पूर्वांचल में चौहान वोट बैंक के लिए जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट), मौर्य-कुशवाहा को लेकर महान दल, ब्राह्मण के लिए सपा का प्रबुद्ध प्रकोष्ठ मैदान में है। वहीं, शिक्षक व महिला सभा भी सम्मेलन शुरू करने जा रही है।

विज्ञापन


समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की यात्रा के बाद पार्टी के सहयोगी दल भी यात्रा पर निकल रहे हैं। इसमें कोरोना काल की अव्यवस्था से लेकर महंगाई व किसानों के मुद्दे को उठाया जा रहा है, लेकिन असली मकसद सियासी नजरिये से जातीय गोलबंदी की है। पूर्वांचल के 10 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्र में चौहान बिरादरी (नोनिया) निर्णायक भूमिका में है। इन्हें गोलबंद करने के लिए जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह चौहान भाजपा हटाओ, प्रदेश बचाओ जनवादी जनक्रांति यात्रा निकाल रहे हैं। बलिया से 16 अगस्त को शुरू हुई यह यात्रा 31 अगस्त को अयोध्या में समाप्त हो रही है। 
विज्ञापन


केमिस्ट्री से पीएचडी करने के बाद 2007 में डॉ. संजय सिंह चौहान जातीय अस्मिता को मुद्दा बनाकर ही सियासी डगर पर निकले हैं। उनका दावा है कि मऊ जिले की सभी विधानसभा क्षेत्र में उनकी जाति के 50 हजार अधिक वोटर हैं। जबकि गाजीपुर के जखनियां में करीब 70 हजार वोटर हैं। इसी तरह बलिया, देवरिया, कुशीनगर, आजमगढ़, महराजगंज, चंदौली व बहराइच में भी बड़ी संख्या में उनकी बिरादरी है। पूरे प्रदेश में नोनिया आबादी 1.26 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरब से पश्चिम तक मौर्य वोट बैंक
इसी तरह महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य बरेली से 17 अगस्त को शुरू हुई जनाक्रोश रैली का समापन 27 को इटावा में करेंगे। दूसरे चरण में वह पूर्वांचल में यात्रा पर निकलेंगे। जौनपुर से सियासी कॅरिअर शुरू करने वाले केशव मौर्य, शाक्य व  कुशवाहा बिरादरी को लामबंद कर रहे हैं। प्रदेश में इनकी हिस्सेदारी करीब 4.50 फीसदी है। वाराणसी, मिर्जापुर, जौनपुर, इलाहाबाद, इटावा, मैनपुरी व फैजाबाद सहित अन्य जिलों में इनकी संख्या काफी है। हालांकि इस बिरादरी के ज्यादातर बड़े नेता भाजपा के साथ हैं। ऐसे में सपा महान दल के जरिये इनको अपने पाले में करने की रणनीति अपना रही है।


प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के साथ शिक्षक सभा भी मैदान में
सपा का प्रबुद्ध प्रकोष्ठ भगवान परशुराम के जरिये ब्राह्मण को साधने में लगा है। पहले चरण में बलिया सहित पांच जिलों में प्रबुद्ध सम्मेलन हो चुके हैं। दूसरे चरण में 25 अगस्त से करीब 10 जिलों में सम्मेलन होगा। इसी तरह शिक्षक सभा पांच सितंबर से मंडलवार सम्मेलन शुरू करेगी। महिला सभा ने भी जिलेवार महिलाओं को गोलबंद करना शुरू कर दिया है। इसकी शुरूआत अवध क्षेत्र से हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed