{"_id":"6230621fb796e81edb3b2541","slug":"samajwadi-party-discusses-on-mlc-election-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों के नाम पर हुई चर्चा: सपा ने एमएलसी चुनाव की बनाई रणनीति, कुछ सीटों पर नए उम्मीदवार उतारने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों के नाम पर हुई चर्चा: सपा ने एमएलसी चुनाव की बनाई रणनीति, कुछ सीटों पर नए उम्मीदवार उतारने की तैयारी
Tue, 15 Mar 2022 03:23 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 15 Mar 2022 03:23 PM IST
सार
विधान परिषद स्थानीय निकाय प्राधिकारी के चुनाव की के नामांकन की अंतिम तिथि 19 मार्च है। ये चुनाव 36 सीटों के लिए हो रहे हैं।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा ने रविवार को विधान परिषद स्थानीय निकाय प्राधिकारी के चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। विभिन्न सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा की गई। ज्यादातर सीटों पर पुराने एमएलसी को दोबारा मैदान में उतारने की तैयारी है।
विज्ञापन
विधान परिषद स्थानीय निकाय प्राधिकारी के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। पहले चरण की सीटों के नामांकन की अंतिम तिथि 19 मार्च है। प्रदेश में जिन 36 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है, उसमें सपा के 33 एमएलसी चुने गए थे। इसमें सात पार्टी छोड़कर भाजपा में जा चुके हैं।
विज्ञापन
अधिसूचना जारी होने के बाद सपा ने सभी सीटों पर आवेदन मांगे थे। अभी तक करीब 50 से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। जिन लोगों को विधानसभा में टिकट नहीं मिला है, वे भी स्थानीय निकाय प्राधिकारी के लिए दावेदारी कर रहे हैं। ऐसे में सपा ने सभी एमएलसी की रविवार को बैठक बुलाई।
विज्ञापन
इसमें विधान परिषद चुनाव लड़ने की रणनीति तैयार की गई। किस क्षेत्र में कितने ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य हैं, इस पर चर्चा की गई। पार्टी के रणनीतिकारों का कहना है कि जिन सीटों पर नए उम्मीदवार तय करने हैं, उन पर जातीय समीकरण का ध्यान रखते हुए उम्मीदवार तय किए जाएंगे।