फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   samajwadi party declares its four more candidates for mayor post.

सपा ने मेयर पद के लिए घोषित किए चार और प्रत्याशी, जानें-किसे कहां से दिया मौका

Thu, 02 Nov 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 02 Nov 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party declares its four more candidates for mayor post.
सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : SELF

निकाय चुनावों में प्रत्याशियों की घोषणा में सपा ने भाजपा व दूसरे दलों से बाजी मार ली है। सपा ने 75 जिलों में नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत अध्यक्षों के उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इनकी घोषणा राजधानी में करने के बजाय जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों को सूची व सिंबल सौंप दिए गए हैं। इसी के साथ बृहस्पतिवार को महापौर (मेयर) पद के चार और उम्मीदवारों का एलान किया गया।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर में माया गुप्ता को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है। वह पूर्व महापौर रतनलाल गुप्ता की पत्नी हैं। गाजियाबाद में राखी गर्ग को महापौर उम्मीदवार बनाया गया है। इलाहाबाद में विनोद चंद दुबे और सहारनपुर में साजिद चौधरी महापौर पद के प्रत्याशी होंगे।
विज्ञापन


अखिलेश ने पार्टी के सभी 75 जनपदों की नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायतों के प्रत्याशी तय कर दिए हैं। इसकी सूचना सभी जिलाध्यक्षों को भेज दी गई है। पार्टी अध्यक्ष का कहना है कि सपा निकाय चुनावों को पूरी गंभीरता से ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी को विश्वास है कि ये चुनाव आगामी लोकसभा चुनावों के दिशा संकेत हो सकते हैं। सपा के बढ़ते जनाधार और जनता में भाजपा के प्रति बढ़ते आक्रोश के चलते यह तय है कि अब स्थानीय निकायों में बहुमत सपा का ही होगा।

देर शाम तक बंटे सिंबल

samajwadi party declares its four more candidates for mayor post.

सपा के प्रदेश कार्यालय में दूसरे और तीसरे चरण में मतदान वाले जिलों के अध्यक्षों व प्रभारियों को प्रत्याशियों की सूची व सिंबल दे दिए गए। जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में सिंबल देने का काम देर शाम तक चला। एमएलसी एसआरएस यादव ने उन्हें सिंबल के लिए निर्धारित फॉर्म -बी भरने का तरीका भी बताया।

सभी जिलाध्यक्ष अपने जनपदों में जाकर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों का एलान करेंगे। अभी तक केवल सपा ने ही 75 जिलों में नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत की सभी सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed