फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   samajwadi party declares its candidates of 24 districts for civic poll.

निकाय चुनाव के लिए सपा ने फाइनल किए 24 जिलों के प्रत्याशी, प्रचार नहीं करेंगे अखिलेश

Tue, 31 Oct 2017 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 31 Oct 2017 11:23 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party declares its candidates of 24 districts for civic poll.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा ने सोमवार को पहले चरण में चुनाव वाले 24 जिलों में नगरीय निकायों के सभी प्रत्याशी फाइनल कर दिए। जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों को प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए। वे जिलों में जाकर प्रत्याशियों को पार्टी प्रत्याशी होने का अधिकार पत्र दे देंगे। विषम परिस्थिति में वे प्रत्याशी में बदलाव भी कर सकते हैं।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में इन 24 जिलों के जिला, महानगर अध्यक्षों व प्रभारियों की बैठक बुलाई थी। उन्होंने दो घंटे तक जिलाध्यक्षों व प्रभारियों से संवाद किया। अखिलेश ने कहा, नगरीय निकायों के चुनाव महत्वपूर्ण हैं। जो भी प्रत्याशी तय किया गया है, उसे एकजुट होकर चुनाव लड़ाएं। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी। जो भी पार्टी विरोधी गतिविधि करेगा, उसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया है। विकास कार्य ठप हैं। सपा सरकार में जिन कामों का उद्घाटन हो गया था, उनका दोबारा उद्घाटन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम तक बंटते रहे चुनाव चिह्न
जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों को प्रत्याशियों के अधिकार पत्र वाला फॉर्म बी दे दिया गया। देर शाम तक जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट से सिम्बल बांटने का काम जारी थी। जिला अध्यक्ष नगरपालिका परिषद, नगर पंचायतों के अध्यक्षों व सभासदों को सिम्बल देंगे। प्रभारी व महानगर अध्यक्ष को मेयर व पार्षद प्रत्याशियों को सिम्बल देने के लिए अधिकृत किया गया है। पहले चरण में 24 जिलों में चुनाव होना है, उन सभी में मेयर, अध्यक्ष, पार्षद व सभासद पद के लिए चुनाव चिह्न आवंटित किए गए।

बृजभूषण की सीडी दिखाकर खोली भाजपा की पोल

samajwadi party declares its candidates of 24 districts for civic poll.

बैठक के दौरान एलईडी स्क्रीन पर कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की सीडी दिखाकर खनन व जीएसटी पर उनके सांसदों, विधायकों की पोल खोली गई। इस सीडी में एक सवाल के जवाब में बृजभूषण यह कहते हुए दिखाई पड़ रहे हैं कि मैं जीएसटी-वीएसटी को नहीं जानता।

धड़ल्ले से अवैध खनन पर वह कहते हैं, कार्रवाई सरकार को करनी है। हम जानकारी दे सकते हैं और हमने जानकारी दे दी है। इस सीडी पर अखिलेश ने कहा कि भले ही खनन पर रविवार को कार्रवाई हुई हो लेकिन जिलों की स्थिति का पता लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed