{"_id":"59f883cf4f1c1bf2538b9cc9","slug":"samajwadi-party-declares-its-candidate-for-mayor-of-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से मीरा वर्धन सपा की मेयर उम्मीदवार, तीन और प्रत्याशी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से मीरा वर्धन सपा की मेयर उम्मीदवार, तीन और प्रत्याशी घोषित
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा ने मंगलवार को मेयर पद के तीन और प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। राजधानी लखनऊ से मेयर पद के लिए प्रख्यात समाजवादी, शिक्षाविद्, लखनऊ विश्वविद्यालय और बीेएचयू के कुलपति, सांसद और विधायक रहे आचार्य नरेन्द्र देव के पौत्र यशोवर्धन की पत्नी मीरा वर्धन को प्रत्याशी बनाया है। आगरा से राहुल चतुर्वेदी और फिरोजाबाद से राजनारायण गुप्ता मेयर पद के उम्मीदवार होंगे।
विज्ञापन
आचार्य नरेन्द्र देव की जयंती पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उनकी पौत्रवधु मीरा तलवार वर्धन को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की। मदनमोहन मालवीय मार्ग निवासी 54 वर्षीय मीरा वर्धन शहर की प्रमुख कारोबारी व समाजसेवी हैं। वह इंटीरियर डिजाइनिंग के बाद वह फर्नीचर फैक्ट्री चला चुकी है।
विज्ञापन
1991 में उनकी शादी आचार्य नरेन्द्र देव के पौत्र यशोवर्धन से हुई। फिलहाल वह पेट्रोल पंप के साथ ही आचार्य नरेन्द्र देव के नाम पर स्थापित स्कूल चलाती हैं। लेप्रोसी होम समेत कई संस्थाओं से जुड़ी हैं। उनके पति यशोर्धन उद्यमी है। आगरा से मेयर पद के उम्मीदवार बनाए गए राहुल चतुर्वेदी भी सपा से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। पार्टी में कई पदों पर रहने के साथ ही वह पिछले नगर निगम बोर्ड में वह नामित पार्षद थे।
विज्ञापन
फिरोजाबाद से प्रत्याशी बनाए गएराज नारायण गुप्ता 2012 में भाजपा छोड़कर सपा में आए थे। पहले वह नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके हैं। पहली बार नगर निगम बने फिरोजाबाद में उन्हें प्रत्याशी बनाकर सपा में व्यापारी वर्ग को जोड़ने की कोशिश की है।