फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi party declared the chief of different prakosth.

UP News: सपा के राष्ट्रीय, प्रदेश व जिलाध्यक्ष घोषित, प्रदीप व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष बने

Mon, 27 Mar 2023 10:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 27 Mar 2023 10:04 PM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने छह जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। सुरेंद्र प्रताप सिंह फतेहपुर, तनवीर खां शाहजहांपुर, पारसनाथ यादव फैजाबाद, ब्रजेंद्र सिंह भोजला झांसी, मो इदरीश हमीरपुर, राम उदित अमेठी के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। दिलीप डे को वाराणसी महानगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
Samajwadi party declared the chief of different prakosth.
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने सोमवार को कई पदाधिकारियों की घोषणा की है। इसमें राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला अध्यक्ष से लेकर लोकसभा क्षेत्र प्रभारी भी शामिल हैं। पार्टी ने संगठनात्मक अनुभव वालों को विशेषतौर पर जिम्मेदारी दी है। पदाधिकारियों के चयन में क्षेत्रीय संतुलन और जातीय समीकरण का भी ध्यान रखा गया है।

विज्ञापन


जारी सूची में पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव को दोबारा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संगीता यादव को सौंपी गई है। संगीता पहले प्रसपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रही हैं। इसी तरह सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दोबारा धर्मेंद्र सोलंकी को दी गई है। इसी तरह व्यापार सभा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी वाराणसी के प्रदीप जायसवाल को सौंपी गई है। वह अभी तक प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी थे।
विज्ञापन


छह जिलाध्यक्ष घोषित
प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने छह जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। इसमें सुरेंद्र प्रताप सिंह फतेहपुर, तनवीर खां शाहजहांपुर, पारसनाथ यादव फैजाबाद, ब्रजेंद्र सिंह भोजला झांसी, मो इदरीश हमीरपुर, राम उदित अमेठी के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। दिलीप डे को वाराणसी महानगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई लोकसभा क्षेत्र प्रभारी घोषित
सपा ने 17 लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी भी घोषित कर दिए हैं। कुछ लोकसभा क्षेत्र के रविवार को घोषित प्रभारियों के साथ दूसरे नेताओं को भी लगाया गया है। उन्नाव में अनु टंडन के साथ राजेश कुशवाहा को भी प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह एचा में देवेश शाक्य के साथ असीम यादव, झांसी में राजाराम पाल के साथ आरएस कुशवाहा और ज्योति लोधी, हमीरपुर की अजेंद्र सिंह लोधी एवं राजबहादुर पाल को दी गई है। इसी तरह कौशांबी, रायबरेली, प्रतापगढ़ की जिम्मेदारी विधायक इंद्रजीत सरोज को सौंपी गई है। फूलपुर और प्रयागराज के प्रभारी डा. मनोज पांडेय, सुल्तानपुर एवं अमेठी का प्रभारी अरुण वर्मा, सुनील साजन, आनंद भदौरिया, इसी तरह फतेहपुर की संदीप सिंह पटेल, एटा की देवेश शाक्य और असीम यादव को लगाया गया है। सहारनपुर व हरिद्वार में संजय गर्ग व किरन पाल कश्यप, कैराना में इकरा हसन और प्रो सुधीर पंवार, हरदोई में आरके चौधरी को प्रभारी बनाया गया है। मिश्रिख की जिम्मेदारी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव और आरके चौधरी को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed