फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party complains CEC about UP minister Ashish Patel for threatening a pradhan.

उपचुनाव: सत्ता पक्ष के प्रत्याशी को वोट न दिलाया तो मकान गिराने की दी धमकी, सपा ने मंत्री पर लगाया आरोप

Mon, 08 May 2023 10:34 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 08 May 2023 10:34 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी ने यूपी सरकार के मंत्री आशीष पटेल पर प्रधान को वोट दिलाने के नाम पर धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त से शिकायत की गई है।

विज्ञापन
Samajwadi Party complains CEC about UP minister Ashish Patel for threatening a pradhan.
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सपा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से यूपी सरकार के मंत्री आशीष पटेल की शिकायत की है। इसमें आरोप लगाया है कि मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट के उपचुनाव में मंत्री प्रधानों को धमका रहे हैं।

विज्ञापन


पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पूर्व सांसद अरविंद सिंह की ओर से भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि उपचुनाव में मंत्री ने लालगंज ब्लॉक के भाजपा मंडल अध्यक्ष रामबली गुप्ता के आवास पर प्रधानों को बुलाकर धमकाया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नफा-नुकसान के आकलन में जुटे सुभासपा व निषाद पार्टी: राजभर बोले, हम जिसके साथ फायदा उसे, निषाद ने कहा...
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - परिवार सर्वेक्षण के जरिये हर घर का डाटा जुटा रही है सरकार, यूपी में जारी नामांकन अभियान


ये भी आरोप लगाया है कि सपा समर्थक प्रधानों से अभद्र भाषा में कहा कि यदि सत्तापक्ष के प्रत्याशी को वोट देने और दिलाने का काम नहीं किया तो जैसे पतारकला के प्रधान अरविंद यादव का मकान गिरवा दिया, उसी तरह आपके साथ भी होगा। प्रधानों को जेल भेजने की भी धमकी दी गई है।

उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से इस मामले का संज्ञान लेकर आशीष पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed