UP: अखिलेश-जयंत ने लोकसभा चुनाव के लिए की गठबंधन की घोषणा, जानें - कितनी सीटों पर लड़ेगी रालोद
SP RLD Alliance for Lok Sabha Polls 2024 : सपा व रालोद के बीच लोकसभा चुनाव में सीटों को लेकर सहमति बन गई है। इसकी घोषण सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की।
विस्तार
इसके जवाब में जयंत ने भी एक्स पर कहा कि राष्ट्रीय, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर, हमारे गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से उम्मीद है कि अपने क्षेत्र के विकास और खुशहाली के लिए कदम मिलाकर आगे बढ़ें।
राष्ट्रीय लोक दल और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 19, 2024
जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं! pic.twitter.com/gIViekBEvV
दोनों नेताओं ने शुक्रवार को मुलाकात की। बताया जा रहा है कि सपा ने रालोद के लिए सात लोकसभा सीटें छोड़ी हैं। रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने समझौते की पुष्टि की है।