फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party activists congratulate Akhilesh Yadav.

UP: अखिलेश यादव को जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, होर्डिंग लगाई- धरती पुत्र के लाल ने कर दिया कमाल

Wed, 05 Jun 2024 01:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 05 Jun 2024 01:54 PM IST
सार

सपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में सपा की जीत पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को बधाई देते हुए होर्डिंग लगाए हैं। इस जीत ने पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है।

विज्ञापन
Samajwadi Party activists congratulate Akhilesh Yadav.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों से सपा कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं और उनमें खुशियों का संचार हुआ है। कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को बधाई देते हुए उनके आवास और पार्टी कार्यालय के बाहर होर्डिंग लगाए हैं।
विज्ञापन


होर्डिंग पर लिखा गया है, जननायक धरतीपुत्र के लाल ने कर दिया कमाल...। बता दें कि यह लंबे समय बाद है जब सपा ने यूपी में प्रभावी जीत दर्ज की है।

ये भी पढ़ें - 'अब मुसलमानों को सोच-समझकर ही टिकट देंगे...', लोकसभा चुनाव में बसपा को हुए भयंकर नुकसान पर बोलीं मायावती
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा ने बिना तामझाम दूर किया लोहिया की धरती पर जीत का सूखा, अखिलेश की इस रणनीति ने किया खेल
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में सपा ने कांग्रेस के साथ मिलकर यूपी की 80 में से 43 सीटों पर जीत दर्ज की है और भाजपा के सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करने का सपना तोड़ दिया।

इस जीत से सपाइयों में ऊर्जा का संचार हुआ है और परिणाम आने के बाद उन्होंने जमकर जश्न मनाया। यह पहली बार है जब सपा ने अपने दम पर यूपी में 37 सीटों पर जीत दर्ज की है। अखिलेश यादव ने यूपी में जीत के लिए पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) का नारा दिया और उन्हें सफलता मिली।

यूपी में इंडिया गठबंधन की सफलता ने केंद्र में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने का सपना तोड़ दिया। अब भाजपा को केंद्र में सरकार बनाने के लिए अपने सहयोगी दलों पर निर्भर रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed