फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   samajvadi party leader murderd

सपा के व्यापार सभा के पूर्व सचिव की पीटकर हत्या

Wed, 20 Apr 2022 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
samajvadi party leader murderd
लखनऊ। पीजीआई के वृंदावन कॉलोनी स्थित रेवतापुर में समाजवादी पार्टी के व्यापार सभा के पूर्व जिला सचिव रोहित कुमार (26) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सोमवार देर रात रोहित का पड़ोसी सचिन से विवाद हुआ था जिसमें सचिन ने अपने साथियों संग लाठी-डंडे व कुदाल से हमला बोल दिया। गंभीर हालत में उसे ट्रॉमा-2 में भर्ती कराया गया जहां मंगलवार दोपहर मौत हो गई। सचिन व शिवकुमार के अलावा पांच अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर सचिन को रेवतापुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

चिरैयाबाग निवासी रोहित कुमार समाजवादी पार्टी की व्यापार सभा में पूर्व जिला सचिव थे। रोहित की मां उर्मिला देवी ने बताया कि सोमवार दोपहर बेटे को रेवतापुर निवासी सचिन यादव ने फोन कर सेक्टर-आठ स्थित बाजार बुलाया था। बेटा पहुंचा तो सचिन यादव और शिवकुमार ने पांच साथियों के साथ बेटे से गाली-गलौज की। बेटे के विरोध पर सचिन, शिवकुमार और उसके साथियों ने बेटे को लाठी-डंडों, कुदाल, सरिया और धारदार हथियार से हमला बोला। हमले में बेटा बुरी तरह घायल हो गया। शोर सुनकर जब तक पड़ोस के लोग दौड़े हमलावर भाग निकले। बेटे को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर-2 ले जाया गया। वहां इलाज के बाद रात में उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर परिवारीजन फिर रोहित को ट्रॉमा ले गए जहां दोपहर में उसकी मौत हो गई। उर्मिला के मुताबिक, कुछ समय पहले बेटे का सचिन से विवाद हुआ था। उसी बात को लेकर पहले भी कई बार वह बेटे को धमका चुका था। प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह के मुताबिक, सचिन व शिवकुमार के अलावा पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
रोहित की मौत से आक्रोशित उसके परिवारजन ने ट्रॉमा-2 के डॉक्टरों और कर्मचारियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मां उर्मिला समेत अन्य का आरोप है कि जब बेटे की हालत में सुधार नहीं था तो उसे डॉक्टरों ने डिस्चार्ज क्यों किया। डॉक्टरों की लापरवाही के कारण बेटे की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह पहले हुआ था विवाह
छह माह पहले ही रोहित का विवाह हुआ था। मंगलवार दोपहर जैसे ही अस्पताल में रोहित की पत्नी पूनम को पति की मौत की सूचना मिली तो वह गश खाकर अस्पताल में ही गिर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed