{"_id":"6265625b777ccc53b122f7d1","slug":"salvation-will-be-available-from-cattle-left-in-a-year-cabinet-minister-dharampal-told-the-government-s-plan-income-will-be-from-cow-dung-and-urine","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल भर में छुट्टा मवेशियों से मिल जाएगी मुक्ति : कैबिनेट मंत्री धर्मपाल ने बताई सरकार की योजना, गोबर व गोमूत्र से होगी आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल भर में छुट्टा मवेशियों से मिल जाएगी मुक्ति : कैबिनेट मंत्री धर्मपाल ने बताई सरकार की योजना, गोबर व गोमूत्र से होगी आय
Sun, 24 Apr 2022 08:14 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 24 Apr 2022 08:14 PM IST
सार
जिले के दौरे पर आये कैबिनेट मंत्री ने पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन में गोवंशीय जानवरों को लेकर यह दावा किया और योगी सरकार की पूरी योजना बताई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल भर में किसानों के साथ ही आम जनमानस को भी छुट्टा जानवरों से निजात मिल जाएगी। ये बातें रविवार को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहीं। जिले के दौरे पर आये कैबिनेट मंत्री ने पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन में गोवंशीय जानवरों को लेकर यह दावा किया और योगी सरकार की पूरी योजना बताई।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते हुए पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनीतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ एवं हज तथा नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता है कि गोवंशों को आश्रय मिले। कहा कि गोशालाओं को वृहद बनाया जाएगा।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि सरकार की योजना प्रदेश में गो-अभ्यारण्य बनाने की है। हर ब्लॉक में गोशालाएं बनेंगी। इनके संचालन के लिए लोगों से दान लिया जाएगा। दूध के साथ गोबर व मूत्र से आय की जाएगी जिसका उपयोग गोशाला के विकास के लिए किया जाएगा। दावा किया कि साल भर के अंदर न खेतों में छुट्टा जानवर दिखेंगे और न ही सड़कों पर। बताया कि पहली बार गायों के लिए यूपी में एंबुलेंस सेवा लागू की जा रही है। 1962 डायल करने पर एक घंटे के अंदर पशु चिकित्सा विभाग की टीम गोवंश का इलाज करने पहुंच जाएगी। टीम में डॉक्टर समेत तीन लोग होंगे।
विज्ञापन
चारागाह की जमीनों से हटेंगे कब्जे, चलेगा बुलडोजर
पशुधन एवं दुग्ध विकास धर्मपाल सिंह ने कहा कि सरकार आवारा मवेशियों के मुद्दे पर बेहद गंभीर है। हर गांव में चारागाह की जमीन सुरक्षित है। इन जमीनों की पैमाइश कराकर हरे चारे की बोआई करवाई जाएगी। इन पर अगर माफिया के कब्जे पाए जाएंगे तो बुलडोजर भी चलाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि जल्द ही जमीनों की तलाश शुरू कर दी जाएगी।
मदरसों में लागू होगा नया स्लैबस
योगी सरकार मदरसों में फारसी-उर्दू की पढ़ाई नहीं रोक रही बल्कि इनके साथ अंग्रेजी, विज्ञान व तकनीकी शिक्षा भी दी जाएगी। नया पाठ्यक्रम लागू किया गया जाएगा। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री के रूप में धर्मपाल सिंह ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि मदरसों के शिक्षकों से हमारी मुलाकात हुई है। वे भी इसके लिए तैयार हैं।