फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Salute to the valor of the army in Tiranga Yatra

Lucknow News: तिरंगा यात्रा में सेना के शौर्य को किया सलाम

Mon, 19 May 2025 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Salute to the valor of the army in Tiranga Yatra
तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा नेता व पदा​धिकारी।
लखनऊ। भारत माता की जय....हिन्दुस्तान जिंदाबाद...पाकिस्तान मुर्दाबाद...। ऐसे नारों की गूंज रविवार दोपहर राजधानी के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में निकाली गई तिरंगा यात्रा में सुनाई दी। यात्रा का आयोजन भाजपा ने किया, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के शौर्य-पराक्रम को सलाम किया गया।
विज्ञापन


कैंट विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई यात्रा में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि तिरंगा यात्रा भारत के वीर जवानों के शौर्य संकल्प और राष्ट्रीय एकता को समर्पित है। यात्रा में क्षेत्रवासियों ने बढ़कर हिस्सा लिया और देशभक्ति की भावना को सशक्त किया। मध्य विधानसभा क्षेत्र में राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा की अगुवाई में भाजपा कैसरबाग कार्यालय से अमीनाबाद झंडा वाला पार्क तक, उत्तर विधानसभा में विधायक डॉ. नीरज बोरा, पूर्व मंत्री एमएलसी डॉ. महेंद्र सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी की अगुवाई में सहारा बिल्डिंग कपूरथला चौराहे से नेहरू बाल वाटिका तक यात्रा निकाली गई। वहीं, सरोजनीनगर नगर विधानसभा में चंद्रिका देवी मंदिर बंगलाबाजार से दुर्गा मंदिर तक प्रदेश महामंत्री संजय राय के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। यात्रा में आम लोग, स्कूली बच्चे, पार्टी के कार्यकर्ता आदि लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed