फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Salute to soldiers through paintings and statues

Lucknow News: चित्रों, मूर्तियों से सैनिकों को किया नमन

Fri, 23 May 2025 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Salute to soldiers through paintings and statues
लखनऊ। कैसरबाग स्थित राज्य ललित कला अकादमी में बृहस्पतिवार को शौर्य कला शिविर का आयोजन किया गया। इसमें चित्रकारों और मूर्तिकारों ने कलाकृतियों से सैनिकों को नमन किया।
विज्ञापन




वरिष्ठ मूर्तिकार महेश गुप्ता ने रिलीफ मूर्तिशिल्प से सिंदूर, शक्ति, देश और धर्म की महत्ता को उकेरा। मूर्तिकार कपिल शर्मा, ज्ञानेंद्र प्रताप शाह, संध्या विश्वकर्मा, जय नारायण और मनोज कुमार की रचनाएं भी सराही गईं।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ रंगकर्मी व फिल्म अभिनेता अनिल रस्तोगी और अपर पुलिस अधीक्षक लखनऊ जितेंद्र कुमार दुबे ने चित्रकारों का हौसला बढ़ाया। क्षेत्रीय सचिव डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी की उपस्थिति में कलाकारों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये कलाकृतियां बनीं आकर्षण



चित्रकार विनीत पांडेय ने महिला सैनिक की वीरता और उसके प्रति बेटी के भावनात्मक आभार को चित्रित किया। ईश्वर चंद्र ने भारतीय सेना की वीरगाथाओं को चित्र में उकेरा। कुलदीप धीमान ने सिरेमिक से मिसाइलों की आकृतियां बनाईं। सिद्धार्थ देव ने ब्रह्मोस मिसाइल और कर्नल सोफिया कुरैशी को चित्रित किया। मनोज हंसराज और अमित कुमार ने आतंकवाद पर किए प्रहार को दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed