{"_id":"69962bc40aa5695be905de90","slug":"saloni-heart-centre-of-pgi-gets-equipment-worth-rs-1-crore-lucknow-news-c-13-lko1070-1612075-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पीजीआई के सलोनी हार्ट सेंटर को मिले एक करोड़ के उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पीजीआई के सलोनी हार्ट सेंटर को मिले एक करोड़ के उपकरण
विज्ञापन
उपकरण का उद्घाटन करते निदेशक।
लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई के सलोनी हार्ट सेंटर को एचसीएल फाउंडेशन से एक करोड़ रुपये के जीवनरक्षक उपकरण मिले हैं। हार्ट सेंटर की आईसीयू में इन उपकरणों का बुधवार को उद्घाटन किया गया।
सलोनी हार्ट सेंटर में जन्मजात हृदय रोग (सीएचडी) से पीड़ित बच्चों का इलाज होता है। केंद्र में पहले चरण में छह बेड की आईसीयू तैयार की गई है। यहां जन्मजात हृदय रोग वाले 300 बच्चों की सर्जरी हर साल की जा रही है। इस मौके पर दिल की बीमारी को मात देने वाले हीरोज को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचित अमित कुमार घोष, संस्थान के निदेशक प्रो. राधा के धीमन, सीवीटीएस प्रमुख प्रो. एसके अग्रवाल, सलोनी हार्ट फाउंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष हिमांशु सेठ, अध्यक्ष मृणालिनी सेठ, एचसीएल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषि कुमार, एचसीएल फाउंडेशन की स्वास्थ्य तकनीकी प्रमुख डॉ. चेतना तीर्थहल्ली और सलोनी हार्ट इंडिया फाउंडेशन के निदेशक बिपिन जैन मौजूद रहे।
प्रदेश सरकार की ओर से मिले हैं 100 करोड़
अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने बताया कि सलोनी हार्ट सेंटर के निर्माण में तेजी लाने के लिए प्रदेश सरकार ने 2026-27 के बजट में 100 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इससे सेंटर के काम में तेजी आएगी।
विज्ञापन
100 में से एक बच्चा होता है जन्मजात बीमारी से पीड़ित
सलोनी हार्ट फाउंडेशन यूएसए के कार्यकारी अध्यक्ष हिमांशु सेठ ने बताया कि जन्म लेने वाले 100 बच्चों में से एक बच्चा जन्मजात हृदय रोग से प्रभावित होता है। इसका मतलब भारत में प्रतिवर्ष 2,40,000 बच्चे जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित होते हैं। सलोनी हार्ट सेंटर का उद्देश्य इस अंतर को पाटना है।