फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Salesman shot in the leg in mall parking lot

Lucknow News: मॉल की पार्किंग में सेल्समैन के पैर में लगी गोली

Sat, 13 Dec 2025 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 13 Dec 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Salesman shot in the leg in mall parking lot
पीड़ित के पैर में लगी गोली व मौके से बरामद बुलेट।
लखनऊ। लुलु मॉल की वीआईपी कार पार्किंग में सेल्समैन तनिष्क शुक्ला की दाहिनी जांघ में पीछे से गोली लग गई। घटना चार दिसंबर की दोपहर 12:40 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित ने मौके पर मिली बुलेट को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पीड़ित की शिकायत पर शुक्रवार को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कानपुर के बर्रा निवासी तनिष्क शुक्ला मॉल स्थित ज्वैलरी स्टोर में काम करते हैं। वह तेलीबाग में किराये के मकान में रहते हैं। उनके मुताबिक चार दिसंबर की दोपहर वह गेट नंबर चार से दाखिल होकर वीआईपी कार पार्किंग में पहुंचे थे। तभी उनकी दाहिनी जांघ में गोली छूते हुए दीवार में जा लगी। उनका कहना है कि गोली किसने और कहां से चलाई, इसका पता नहीं चल सका। वह मौके से मिली बुलेट लेकर स्थानीय चौकी पहुंचे और वहां मौजूद दरोगा को सौंप दिया। करीब आठ दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने मामले की शिकायत थाने में की। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के मुताबिक पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पीड़ित के पैर में लगी गोली व मौके से बरामद बुलेट।

पीड़ित के पैर में लगी गोली व मौके से बरामद बुलेट।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed