{"_id":"667de7e9b99b602d4d0e2237","slug":"sale-of-12-medicines-stopped-samples-filled-raebareli-news-c-101-1-slko1033-116068-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 12 दवाओं की बिक्री रोकी, नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 12 दवाओं की बिक्री रोकी, नमूने भरे
Fri, 28 Jun 2024 04:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 28 Jun 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता खराब होने की आशंका पर ड्रग इंस्पेक्टर ने पांच दवाओं के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजा है। इसके अलावा 12 संदिग्ध दवाओं की बिक्री रोक दी है। उन्होंने लालगंज और बछरावां क्षेत्र के चारों मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस देकर सात दिन में जवाब देने के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी है।
ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने बछरावां के लक्ष्य मेडिकल स्टोर और कृष्णा मेडिकल स्टोर से एक-एक दवा का नमूना भरा है। दोनों दुकानों से पांच संदिग्ध दवाओं की बिक्री रोक दी। दुकानों पर कई खामियां मिलने पर संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा है। इसके अलावा लालगंज में न्यू नरेंद्र मेडिकल स्टोर से तीन दवाओं के नमूने लेकर चार दवाओं की बिक्री रोक दी, जबकि नरेंद्र मेडिकल स्टोर से एक दवा का नमूना लेकर तीन दवाओं की बिक्री रोक दी।
इन दुकानों में भी कमियां मिलने पर संचालकों को नोटिस दिया गया है। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जवाब न आने पर अन्य कार्रवाई की जाएगी।