फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Salary of Lipik to be increased.

खुशखबरी: निकायों के लिपिकों का वेतन बढ़ा

Mon, 02 Mar 2015 09:25 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 02 Mar 2015 09:25 AM IST
विज्ञापन
Salary of Lipik to be increased.

निकायों में कार्यरत केंद्रीय व अकेंद्रीय लिपिकों को वेतन समिति 2008 के बारहवें प्रतिवेदन के आधार पर वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही लिपिकों की भर्ती योग्यता में भी बदलाव कर दिया गया है।

विज्ञापन


सचिव नगर विकास श्रीप्रकाश सिंह ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।

शासनादेश के मुताबिक, द्वितीय श्रेणी लिपिक ग्रेड दो का ग्रेड वेतन 1800 से 2000 कर दिया गया है।

वहीं, इस पद के लिए अब टाइप के स्थान पर कंप्यूटर का प्रमाण पत्र जरूरी होगा। लिपिक ग्रेड प्रथम का ग्रेड वेतनमान 2000 से 2400 कर दिया गया है।

पदोन्नत कर भरे जाएंगे सभी पद

Salary of Lipik to be increased.

लिपिक ग्रेड प्रथम के सभी पदों को पदोन्नति से भरा जाएगा। क्रेंदीयत सेवा के प्रधान लिपिक श्रेणी तीन का ग्रेड वेतन 1900 से 2000 कर दिया गया है। इस पद के लिए भी कंप्यूटर का प्रमाण पत्र अनिवार्य कर दिया गया है।

प्रधान लिपिक श्रेणी दो का ग्रेड वेतन 2000 से 2400 कर दिया गया है। इस श्रेणी के सभी पद पदोन्नति से भरे जाएंगे।

प्रधान लिपिक श्रेणी वन का ग्रेड वेतन 2400 से 2800 तथा कार्यालय अधीक्षक का 2800 से 4200 कर दिया गया है। बढ़ा हुआ वेतन निकायों को अपने फंड से देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed