{"_id":"60a50beb8ebc3e8dc456a2a9","slug":"salaries-to-be-paid-to-newly-appointed-64000-up-basic-education-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक शिक्षा परिषद: नवनियुक्त 64000 शिक्षकों को भी शपथ पत्र लेकर किया जाएगा वेतन का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक शिक्षा परिषद: नवनियुक्त 64000 शिक्षकों को भी शपथ पत्र लेकर किया जाएगा वेतन का भुगतान
Wed, 19 May 2021 09:53 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 19 May 2021 09:53 PM IST
सार
वेतन प्राप्त करने के लिए नवनियुक्त शिक्षकों को शपथ पत्र देना होगा कि उनकी ओर से भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन के साथ प्रस्तुत स्नातक, बीएड और प्रशिक्षण संबंधी शैक्षिक दस्तावेज फर्जी नहीं है।
विज्ञापन
शिक्षक- शिक्षिकाएं
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेसिक शिक्षा परिषद में 69,000 सहायक अध्यापक भर्ती में नियुक्त करीब 64 हजार शिक्षकों को शपथ पत्र लेकर वेतन भुगतान किया जाएगा। शिक्षक संघों की मांग के बाद बेसिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने बुधवार को शासनादेश जारी किया। सरकार के इस आदेश से नियुक्ति के बाद सात महीने से वेतन का इंतजार कर रहे शिक्षकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
एसीएस रेणुका कुमार ने माना है कि कोरोना संक्रमण के कारण विश्वविद्यालय और बोर्ड बंद होने से नवनियुक्त शिक्षकों के शैक्षिक दस्तावेज सत्यापन नहीं हो पा रहा है। विभाग की पूर्व निर्धारित व्यवस्था के तहत दस्तावेज सत्यापन के अभाव में शिक्षकों को वेतन भुगतान भी नहीं हुआ। विभाग ने शिक्षकों की समस्या के समाधान के लिए उनसे शपथ पत्र लेकर वेतन भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
वेतन प्राप्त करने के लिए नवनियुक्त शिक्षकों को शपथ पत्र देना होगा कि उनकी ओर से भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन के साथ प्रस्तुत स्नातक, बीएड और प्रशिक्षण संबंधी शैक्षिक दस्तावेज फर्जी नहीं है। उनकी ओर से आवेदन पत्र में अंकित सूचनाएं और दस्तावेज वैध है। उन्होंने किसी भी दस्तावेज या सूचना को छिपाया नहीं है। यदि कोई प्रमाण पत्र, सूचना या दस्तावेज फर्जी पाया जाता है तो उनकी नियुक्ति स्वत: निरस्त मानी जाएगी। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी और वेतन भुगतान की वसूली भी की जाएगी।
विज्ञापन
साथ ही वे कार्रवाई के खिलाफ किसी न्यायालय में केस भी दायर नहीं कर पाएंगे। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा, उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल यादव ने बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश चंद्र द्विवेदी को पत्र लिखकर नवनियुक्त शिक्षकों से शपथ पत्र लेकर वेतन भुगतान कराने की मांग की थी।