फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sakshi Maharaj claims he get threatened by Alkayda.

भाजपा सांसद साक्षी महाराज को अलकायदा की धमकी!

Sat, 14 Nov 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 14 Nov 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Sakshi Maharaj claims he get threatened by Alkayda.

सांसद साक्षी महराज का दावा है कि उन्हें आतंकी संगठन अलकायदा ने जान से मारने की धमकी दी है।

विज्ञापन


उनके दिल्ली स्थित आवास पर भेजी गई चिट्ठी में कहा गया है कि उन्होंने बीफ व अन्य विषयों को लेकर बयानबाजी बंद नहीं की तो गोली से उड़ा दिया जाएगा।

सांसद साक्षी महाराज ने अमर उजाला से बातचीत में दावा किया कि उनके दिल्ली स्थित आवास पर मंगलवार को एक पत्र आया। पत्र लिखने वाले ने पत्र में उनका नाम साक्षी महराज मेंबर आफ इंडियन पार्लियामेंट मंदिर लिखा है।

सांसद ने बताया कि इस पत्र में भेजने वाले का जो पता लिखा है वह गलत लग रहा है। इस पर दिलावल रोड कश्मीर मकान नंबर 994/6795 लिखा है।

सबसे आखिर में लिखा अलकायदा

Sakshi Maharaj claims he get threatened by Alkayda.

सांसद ने बताया कि पत्र लिखने वाले ने उन्हें बीफ और अन्य मुद्दों पर दिए जा रहे बयान बंद करने की धमकी दी है। कहा है कि बयान बंद नहीं किया तो दिल्ली में उनकी लाश मिलेगी। सबसे आखिर में अलकायदा लिखा हुआ है।

सांसद ने बताया कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ ही गृहमंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय को भी धमकी भरे पत्र मिलने के बारे में जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि वह इस तरह की धमकियों से डरने वाले नहीं है। उन्हें जो गलत लगा उसका विरोध किया है और आगे भी करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed