{"_id":"5c248c0ebdec225700508c31","slug":"saket-mahavidyalaya-student-union-election-result","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव : अध्यक्ष पर सपा व महामंत्री पद पर बसपा का कब्जा, पूर्व सीएम ने जीत पर दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव : अध्यक्ष पर सपा व महामंत्री पद पर बसपा का कब्जा, पूर्व सीएम ने जीत पर दी बधाई
Thu, 27 Dec 2018 01:54 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:54 PM IST
विज्ञापन
साकेत महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव
- फोटो : amar ujala
पूर्वांचल के सबसे बड़े कॉलेज कामता प्रसाद सुंदरलाल साकेत महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में प्रतिष्ठापूर्ण अध्यक्ष की सीट पर सपा समर्थित प्रत्याशी आभाष कृष्ण यादव ने कब्जा कर लिया। तो वहीं दूसरी अहम महामंत्री की सीट बसपा के खाते में गई।
बसपा समर्थित बहुजन छात्र दल के प्रत्याशी शशांक पांडेय विजयी हुए जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के खाते में दो सीटें गई। विद्यार्थी परिषद के विशाल वैश्य ने उपाध्यक्ष तथा राजहंस मिश्रा ने उपमंत्री पद पर कब्जा किया।
छात्रसंघ के चुनाव में बुधवार देर शाम तक चली 14 राउंड की मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर सपा समर्थित प्रत्याशी आभाष कृष्ण ने 2493 मत पाकर बसपा समर्थित प्रत्याशी सोनू आजाद को 1123 मतों से हराया।

Trending Videos
उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी का कब्जा
उपाध्यक्ष को प्रमाण पत्र देते प्राचार्य व चुनाव अधिकारी
- फोटो : amar ujala
सोनू आजाद को 1370 मत मिले। महामंत्री पद पर बसपा समर्थित प्रत्याशी शशांक पांडेय ने 1664 मत पाकर एबीवीपी के अंकुर सिंह को 721 मतों से मात दी। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के विशाल वैश्य ने 1318 मत प्राप्त कर अजीत वर्मा को 234 मतों से पराजित किया।
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साकेत महाविद्यालय छात्रसंघ, अयोध्या के चुनाव में अध्यक्ष पद पर आभास कृष्ण यादव उर्फ कान्हा को जीत पर पर बधाई दी है। कहा कि साकेत महाविद्यालय छात्र संघ के चुनाव में समाजवादी छात्रसभा की प्रत्याशी की जीत बहुत महत्वपूर्ण है। उनकी जीत से नौजवानों में भारी उत्साह है।