फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   saints told in dharma sabha Congress and Supreme Court delay the construction of ram temple

साधु-संतों ने मंदिर निर्माण में विलंब के लिए कांग्रेस और सुप्रीम कोर्ट को जिम्मेदार बताया

Mon, 26 Nov 2018 01:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Updated Mon, 26 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
saints told in dharma sabha Congress and Supreme Court delay the construction of ram temple
धर्म सभा - फोटो : अमर उजाला

राम मंदिर निर्माण की हुंकार के लिए आयोजित विहिप की धर्मसभा में साधु संतों, आरएसएस और विहिप ने मंदिर निर्माण में विलंब के लिए कांग्रेस और सुप्रीम कोर्ट को जिम्मेदार ठहराया। धर्मसभा के जरिए कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करने और सर्वोच्च न्यायालय पर दबाव बनाने को एजेंडे को धार दी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सर कार्यवाह कृष्णगोपाल ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि मंदिर निर्माण का मुद्दा उनकी वरीयता में नहीं है, धर्मसभा में आए नौजवान उन्हें यही बताने आए हैं कि मंदिर निर्माण उनकी प्राथमिकता है। स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के फैसले मे देरी से जनता को निराशा हुई है, न्यायालय धोखा दे सकता है लेकिन जनता की अदालत धोखा नहीं देगी।

विज्ञापन


रविवार को अयोध्या में बड़ा भक्त माल की बगिया में आयोजित धर्मसभा में संघ के सह सरकार्यवाह कृष्णगोपाल ने कहा कि हिंदू समाज के ही कुछ लोगों ने न्यायालय में खड़े होकर कहा है कि मंदिर निर्माण का फैसला 2019 के बाद होना चाहिए। देश के हिंदू समाज को सोचना समझना होगा कि ये लोग कौन हैं जो मंदिर निर्माण नहीं कराना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि संघ मंदिर निर्माण के मुद्दे पर ना चैन से बैठा है ना चैन से बैठने देगा।
विज्ञापन


विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर निर्माण का मुद्दा 2011 से सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है। लेकिन 2017 तक तो किसी को इस मामले की फाइलें खोलने तक की चिंता नहीं थी ना ही किसी के पास इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आठ हजार पेज के फैसले को पढ़ने का समय था। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के मामले में सितम्बर 2018 तक फैसला आ जाता लेकिन कुछ धर्मनिरपेक्ष संगठनों से जुड़े वकीलों ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 के बाद इसका फैसला आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या के हंसदेवाचार्य ने कहा कि कांग्रेस के एजेंट कपिल सिब्बल और राजीव धवन ने सुप्रीम कोर्ट में 2019 के बाद सुनवाई टालने की बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसे गद्दारों को चिह्नित करना होगा कि कौन हिंदुओं की धार्मिक आस्था से खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने कहा कि संतों ने कहा कि आतंकी की फांसी सहित अन्य गैर जरूरी मामलों के लिए सुप्रीम कोर्ट रात में भी खुलता है, लेकिन करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक आस्था से जुड़ा मुद्दा उनकी वरीयता में नहीं होना हिंदुओं का अपमान है। 


डॉ. रामेश्वरदास ने कहा कि कुछ कथित धर्मनिरपेक्ष लोग मंदिर निर्माण को टालने की चाल चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सुप्रीम कोर्ट ने जल्द निर्णय नहीं दिया तो ऐसा न हो कि जनता ही रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू कर दे। श्रीधराचार्य महाराज ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय को जनभावना का सम्मान करते हुए जल्द मंदिर निर्माण की सुनवाई का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। कमलनयनदास महाराज ने कहा धैर्य की परीक्षा समाप्त हो चुकी है। सर्वोच्च न्यायालय को राम मंदिर निर्माण के लिए आंदोलनरत हिंदुओं की भावना को समझना चाहिए। यदि सर्वोच्च न्यायालय ने जनभावना को नहीं सुना तो जनता खुद ही मंदिर निर्माण शुरू कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed