फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Saints saw the progress of Ram temple construction.

Ayodhya: जनवरी 2024 तक होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा... देश-विदेश से आए संतों ने देखी मंदिर निर्माण की प्रगति

Fri, 02 Jun 2023 07:12 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Fri, 02 Jun 2023 07:12 PM IST
सार

महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव समारोह में देश-विदेश से आए संत-धर्माचार्यों को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी दी।

विज्ञापन
Saints saw the progress of Ram temple construction.
अयोध्या के रामलला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव समारोह में शुक्रवार को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि जनवरी 2024 तक रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कर देंगे। उन्होंने नेपाल व देश के कोने-कोने से पहुंचे धर्माचार्यों को मंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराते हुए कहा कि अगले दो सालों में मंदिर के शिखर पर पताका लहराने लगेगी।

विज्ञापन


बताया कि रामलला की जिस अचल मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है, उसका निर्माण अयोध्या में शुरू कर दिया गया है। मूर्ति निर्माण स्थल पर जनता का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। मंदिर के प्रथम तल पर रामदरबार की स्थापना होगी, जबकि दूसरे तल को खाली छोड़ा जाएगा। मंदिर के चारों ओर आयताकार दीवार (परकोटा) बनाया जा रहा है। परकोटा 14 फीट चौड़ा व 800 मीटर लंबा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को झटका, अयोध्या में रैली के लिए प्रशासन ने नहीं दी अनुमति
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राममंदिर की फर्श पर मकराना का संगमरमर बिछाने की तैयारी, परिसर पहुंचे पत्थर


कहा कि वैष्णव धर्म में श्रीराम पंचायतन की मान्यता है। इसलिए परकोटे के चारों कोने पर भगवान सूर्य, माता भगवती, गणपति व शंकर के मंदिर स्थापित होंगे। गर्भगृह में भगवान विष्णु के रूप में श्रीरामलला की स्थापना होगी। मंदिर के उत्तर व दक्षिण में हनुमान व अन्नपूर्णा का मंदिर स्थापित होगा। बताया कि परकोटे के बाहर रामकथा के पात्रों के सात मंदिर बनेंगें। कुबेर टीला पर जटायु का मंदिर प्रस्तावित है।

आत्मनिर्भर होगा रामजन्मभूमि ट्रस्ट
चंपत राय ने बताया कि श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट आत्मनिर्भर होगा। ट्रस्ट की अपनी व्यवस्थाएं होंगी। बिजली के लिए पावर स्टेशन की स्थापना की जा रही है। परिसर में हर रोज करीब दो लाख लीटर पेयजल की आवश्यकता होगी, इसकी व्यवस्था भी करने के लिए प्लांट लगाए जा रहे हैं। अग्निशमन केंद्र की स्थापना की जा रही है। भक्तों की सुविधा के लिए 25 हजार की क्षमता वाला सुविधा केंद्र बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed