फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   saints in ayodhya want dr. vendanti to fight from faizabad

'रामनगरी में हारे तो पीएम नहीं बनेंगे मोदी'

Wed, 26 Mar 2014 10:03 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 26 Mar 2014 10:03 AM IST
विज्ञापन
saints in ayodhya want dr. vendanti to fight from faizabad

श्रीराम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य व भाजपा के पूर्व सांसद डॉ. राम विलास दास वेदांती को टिकट न मिलने से नाराज संतों-धर्माचार्यों ने कड़ा रुख अपनाया है।

विज्ञापन


सर्वसम्मति से ऐलान किया गया है कि दो दिन में वेदांती को फैजाबाद से टिकट न मिला तो उन्हें चुनाव लड़ाया जाएगा।

वेदांती ने कहा कि भाजपा को समझ आ जाए, इसके लिए मंगलवार को संतों का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाकर शीर्ष नेतृत्व से वार्ता करेगा।

फिर भी सकारात्मक परिणाम नहीं आए तो वे हिंदू महासभा व शिवसेना से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने लल्लू सिंह को कमजोर प्रत्याशी ठहराया।

हर हाल में चुनाव लड़ेंगे संत वेदांती

saints in ayodhya want dr. vendanti to fight from faizabad

महंतों ने सोमवार को नयाघाट स्थित श्रीराम वैदेही (खड़ेश्वरी) मंदिर में बैठक कर श्रीराम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य व पूर्व सांसद डॉ. राम विलास दास वेदांती को लोकसभा चुनाव हर स्थिति में लड़ाने की घोषणा की।

कहा कि मंदिर आंदोलन से जुड़े अच्छे व्यक्ति व सुपरिचित रामभक्त को टिकट दें जिसे हम सभी जिताकर अयोध्या की गौरवमयी परंपरा की रक्षा कर सकें।

संतों ने कहा कि यदि पार्टी ने दो दिन में निर्णय नहीं लिया गया तो संत डॉ. वेदांती को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लेंगे।

वहीं डॉ. वेदांती ने बैठक व पत्रकारों से वार्ता के दौरान फैजाबाद से चुनाव मैदान में उतरने का फैसला सुनाते हुए हिंदू महासभा व शिवसेना से लड़ने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैजाबाद जीतकर ही मोदी बनेंगे पीएम

saints in ayodhya want dr. vendanti to fight from faizabad

वेदांती ने कहा कि सभी रामभक्त चाहते हैं कि फैजाबाद की लोकसभा सीट जीतेगी तभी नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे।

संतों ने कहा कि यदि फैजाबाद-अयोध्या लोकसभा की सीट हार जाएंगे तो लोग यही कहेंगे कि जब भाजपा आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक राजधानी में ही पराजित हो गई तो मोदी प्रधानमंत्री कैसे बन सकते हैं।

संतों ने कहा कि मंदिर आंदोलन से जुड़े अच्छे व्यक्ति व सुपरिचित रामभक्त को टिकट दे, जिसे हम सभी विजयी बनाकर अयोध्या की गौरवमयी परंपरा की रक्षा कर सकें।

विज्ञापन

राजनाथ ने जाति के नाम पर दिया टिकट

saints in ayodhya want dr. vendanti to fight from faizabad

संतों ने कहा कि डॉ. राम विलास दास वेदांती ने रामानंद संप्रदाय को हमेशा आगे बढ़ाया है।

वेदांती जी के साथ हम सभी कंधे से कंधा मिलाकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए अग्रसर हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने जाति के नाम पर टिकट दिया है। संतों ने कहा कि जब सभी अपनी जाति के साथ हैं तो कंठीमाला वाले संत भी अपनी जाति के साथ रहेंगे।

हम संत भीख मांग कर वेदांती को लड़ाएंगे। डॉ. वेदांती ने कहा कि वह फैजाबाद लोकसभा सीट से ही अयोध्या-फैजाबाद के सदस्य के रूप में लड़ेंगे।

शिवसेना से भी लड़ सकते हैं वेदांती

saints in ayodhya want dr. vendanti to fight from faizabad

दो दिन बाद संत समाज की बैठक में इसकी घोषणा की जाएगी। कहा कि हिंदू महासभा या शिवसेना से लड़ सकता हूं।

बोले, रामलला का मंदिर तभी बनेगा, जब साधु चुनाव जीतेगा। हालांकि, काफी दिनों से नाराज चल रहे वेदांती ने पहले भी राजनाथ और अमित शाह को खूब बुरा-भला कहा था।

उन्होंने तो राजनाथ के खिलाफ लखनऊ लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ने का एलान कर दिया था। देखना यह है कि भाजपा झुकती है या फिर जसवंत जैसा हाला वेदांती का भी होता है।

बैठक में नागा रामलखन दास, घनश्याम दास, महंत करुणानिधान शरण, महंत कौशल किशोर दास, रामायणी रामशरण दास, उमेश दास, महंत रामप्रकाश दास, महंत अनुराग शरण, महंत बागीश शरण, छविराम दास, नागा हरिदास, महंत निर्मल दास, गंगा दास आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed