फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Saints and Sages Undertake Five-Day Foot Pilgrimage

Lucknow News: साधु-संतों ने निकाली पांच दिवसीय पदयात्रा

Mon, 04 May 2026 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Saints and Sages Undertake Five-Day Foot Pilgrimage
साधु-संतों ने निकाली पांच दिवसीय पदयात्रा
लखनऊ। साधु-संतों ने अपनी मांगों के समर्थन में राजधानी में पांच दिवसीय पदयात्रा शुरू की है। इसका उद्देश्य सरकार से पुरोहित बोर्ड के गठन और मंदिरों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने की मांग करना है। यह यात्रा साधु बाबा स्थान (जेहटा माल सड़क) से सुंदरकांड पाठ के साथ आरंभ हुई। इसमें राजा दास, मनोज पांडे सहित कई साधु-संत शामिल हुए। संतों का आरोप है कि मंदिरों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं और उन्हें चिकित्सा सुविधा नहीं मिलती। उनकी प्रमुख मांगों में पुरोहित बोर्ड का गठन, निशुल्क चिकित्सा और मंदिरों की संपत्ति की सुरक्षा शामिल है। राजा दास ने कहा कि यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती। उन्होंने मंदिरों की खाली भूमि का उपयोग स्कूल, कॉलेज या अस्पताल बनाने के लिए करने का भी सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed