{"_id":"61545c9c8ebc3e62985f6652","slug":"saint-paramhans-demands-to-declare-india-a-hindu-rashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगद्गुरु परमहंसाचार्य का एलान: भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कर ईसाई व मुसलमानों की नागरिकता रद्द करे सरकार, नहीं तो जल समाधि लूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगद्गुरु परमहंसाचार्य का एलान: भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कर ईसाई व मुसलमानों की नागरिकता रद्द करे सरकार, नहीं तो जल समाधि लूंगा
Wed, 29 Sep 2021 06:01 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 29 Sep 2021 06:01 PM IST
सार
जगद्गुरू परमहंसाचार्य ने कहा कि देश की अखंडता व संविधान की रक्षा के लिए भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाना चाहिए नहीं तो मैं जलसमाधि ले लूंगा।
विज्ञापन
जगद्गुरू परमहंसाचार्य
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या के जगद्गुरू परमहंसाचार्य ने केंद्र की मोदी सरकार से मांग की है कि सरकार दो अक्तूबर तक भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कर ईसाई व मुसलमानों की नागरिकता रद्द करे नहीं तो मैं दो अक्तूबर के दिन सरयू नदी में जल समाधि ले लूंगा। इसके लिए वह कफन पूजन भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश के अखंडता के लिए व संविधान की रक्षा के लिए यह निर्णय किया जाना चाहिए नहीं तो न तो संविधान, अदालतें, लोकतंत्र और मानवता कुछ भी नहीं बचेगा।
विज्ञापन
परमहंसाचार्य ने बताया कि यदि भारत को हिंदू राष्ट्र नहीं घोषित किया गया तो वे दो अक्तूबर को दोपहर 12 बजे इसी पूजित कफन को लेकर सरयू में जलसमाधि ले लेंगें। उन्होंने बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पहले ही जलसमाधि लेने की घोषणा की है।
विज्ञापन
परमहंसाचार्य हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर पिछले एक वर्ष से प्रयासरत हैं। इस दौरान उन्होंने कई बार आंदोलन किया। इसके लिए वो पिछले साल 16 दिन का आमरण अनशन भी कर चुके हैं। उनका कहना है कि जब आजादी के बाद मुसलमानों को पाकिस्तान दे दिया गया तो अब वे वहीं जाकर रहें।
बताया कि उनके हिंदू राष्ट्र की मांग के समर्थन में कई हिंदूवादी संगठन भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांग पूरी न हुई तो वे जलसमाधि लेंगें। बताया कि दो अक्तूबर को सैकड़ों की संख्या में विभिन्न संगठनों के लोग उनके समर्थन में अयोध्या पहुंचेंगें।