फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   saint fidelis girl accuses vice principal for harassment

...तो क्या वाइस प्रिंसिपल ने मिलाया था बच्ची की बोतल में फिनायल?

Sat, 06 Aug 2016 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 06 Aug 2016 10:46 AM IST
विज्ञापन
saint fidelis girl accuses vice principal for harassment
इसी बोतल में म‌िलाया था फ‌िनायल - फोटो : amar ujala

विकासनगर स्थित सेंट फिडलिस स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा की पानी की बोतल में बीते दिनों किसी ने फिनायल मिला दिया था। शुक्रवार को छात्रा ने विकासनगर थाने में जाकर अपने बयान दर्ज कराए जिसमें सामने आया कि छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें वाइस प्रिंसिपल लेंसी लोबो ही करता था। पुलिस ने बयान की वीडियोग्राफी करा ली है। 

विज्ञापन


एसओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को मजिस्ट्रेट के सामने छात्रा का बयान दर्ज कराया जाएगा। इस बीच वाइस प्रिंसिपल की दहशत से छात्रा ने स्कूल जाने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन


छात्रा ने बताया कि वाइस प्रिंसिपल अक्सर चपरासी को क्लासरूम में भेजकर उसे ऑफिस बुलवाते और वेटिंग रूम में बैठा देते। एक-एक घंटे वह इंतजार करती रहती। वेटिंग रूम में सन्नाटा होते ही वाइस प्रिंसिपल आ जाते और अश्लील हरकतें करते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके स्कूल बैग में लव लेटर, धमकी भरी पर्ची और आपत्तिजनक सामग्री वाइस प्रिंसिपल ने ही रखी थीं। वाइस प्रिंसिपल स्कूल से निकालने की धमकी देते थे इसी वजह से वह परिवारीजनों को बताने की हिम्मत नहीं जुटा सकी।

परिवारीजनों ने कहा कि छात्रा के साथ वाइस प्रिंसिपल ने ऐसी शर्मनाक हरकतें की हैं जिन्हें कहा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि छात्रा इतनी दहशत में है कि अब वह किसी भी कीमत पर सेंट फिडलिस स्कूल में नहीं पढ़ना चाहती। एसओ ने कहा कि छात्रा का मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराया जाएगा। 


अगर छात्रा वहां भी यही बयान दोहराती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि छात्रा की वॉटर बॉटल में बुधवार सुबह किसी ने फिनायल मिलाकर पिला दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed