फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sago of Spencer failed in FSDA investigation in lucknow

लखनऊः स्पेंसर का साबूदाना जांच में फेल, इस स्टोर से लिए नमूने में पाई गई गलत पैकेजिंग

Thu, 10 Oct 2019 04:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 10 Oct 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
sago of Spencer failed in FSDA investigation in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ में जहां मलाई चुराकर दूध बेचा जा रहा है तो बेसन का लड्डू बनाने में घटिया रिफाइंड का इस्तेमाल हो रहा है। वहीं, स्टोर से बिक रहा पैक ड्रिंकिंग वाटर व साबूदाना तक मानकों पर खरा नहीं उतर रहा है। इसका खुलासा एफएसडीए की ओर से लैब जांच को भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट से हुआ है। 30 में से 11 फेल हुए हैं।
विज्ञापन


एफएसडीए ने इन नमूनों से जुड़ी दुकान-प्रतिष्ठान के संचालकों को नोटिस जारी कर मुकदमा दर्ज कराना शुरू किया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके मिश्रा ने बताया कि जुलाई व अगस्त में सैंपलिंग के बाद 45 नमूने लैब भेजे गए थे। इनमें से 30 की रिपोर्ट मिली।
विज्ञापन


इसमें इंदिरानगर के स्पेंसर रिटेल स्टोर का साबूदाना पैकेजिंग एक्ट में, नरही बाजार के विजय गुप्ता के स्टाल से बेचा जा रहा छोला, गल्ला मंडी मलिहाबाद के अभिषेक के स्टोर का मिक्स नमकीन, राम कुमार यादव से लिया भैंस के दूध का नमूना, सआदतगंज में महालक्ष्मी मिष्ठान का बेसन लड्डू, एसबी बेवरेजेज शक्तिनगर का पैक ड्रिंकिंग वाटर पाउच, सिंगार नगर के आर बेवरेजेज का पैक वाटर नमूना जांच रिपोर्ट में सब स्टैंडर्ड (घटिया) पाए जाने पर फेल आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूध में फैट की मात्रा काफी कम

sago of Spencer failed in FSDA investigation in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
वहीं, कोतवाली बाजारखाला क्षेत्र में साईं कृपा इंटरप्राइजेज से लिया फ्रूट पंच व प्रोटीन पाउडर, कुंडरी रकाबगंज में विश्वनाथ के आईस पार्लर से टूटी-फूटी आइसक्रीम का नमूना, फैजुल्लागंज के राजेश रस्तोगी के वाटर प्लांट से लिया पैक पानी के पाउच का नमूना भी मिथ्याछाप व पैकेजिंग एक्ट के मानकों की अनदेखी से फेल आया।

दूध में फैट की तय मात्रा 50 फीसदी से काफी कम 30 प्रतिशत मिली। वहीं, बेसन का लड्डू बनाने में इस्तेमाल रिफाइंड घटिया गुणवत्ता का मिलने पर नमूना सब स्टैंडर्ड में फेल आया।

दो माह से खाली अभिहीत अधिकारी की कुर्सी

खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन मुख्यालय से जुड़े आला अधिकारी लोगों की सेहत की सुरक्षा को लेकर उदासीन हैं। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि राजधानी में एफएसडीए की जिला इकाई दो माह से बिना अभिहीत अधिकारी (डीओ) के काम कर रही है।

अगस्त में डीओ के तबादले के बाद से अब तक यह पद खाली चल रहा है। इसी कारण कंचन स्वीट्स पर एफएसडीए टीम से कार्रवाई के दौरान हुई अभद्रता व नमूना छीनने की घटना में दुकान संचालक पर ठोस कार्रवाई में घंटों लग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed