फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SAE: Biwok, B.Tech Lateral Entry Paper Examination at 206 Center

एसईई: बीवोक, बीटेक लेटरल एंट्री के पेपर शुरू, 206 केंद्र पर हो रही परीक्षा

Sun, 20 Sep 2020 12:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 20 Sep 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
SAE: Biwok, B.Tech Lateral Entry Paper Examination at 206 Center
राज्य प्रवेश परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र पर जाते परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट व फार्मेसी संस्थानों में प्रवेश के लिए रविवार को राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) का आयोजन देश के 206 केंद्र पर किया जा रहा है। परीक्षा में 1.62 लाख स्टूडेंट्स शामिल हो रहे हैं। 
विज्ञापन


सुबह पहली पाली में 9 बजे से बीवोक, बीटेक लेटरल इंट्री आदि के पेपर शुरू हुए हैं। जबकि मुख्य बीटेक की परीक्षा का आयोजन दोपहर 12 बजे से होगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी सुबह 7 बजे से ही सेंटर पहुंचने लगे।
विज्ञापन


जिन्हें 8 बजे से प्रवेश दिया गया। राजधानी के विभिन्न केन्द्रों पर विद्यार्थियों को थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन और सैनिटाइजर टनल से होकर प्रवेश दिया गया। यहां परीक्षा ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों की भी जांच हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वो फेस शील्ड और दस्ताने आदि पहनकर ड्यूटी पर तैनात थे। परीक्षा केंद्र के अंदर भी सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन की जा रही थी। हालांकि रामेश्वरम ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस में संस्थान मुख्य सड़क के करीब होने के कारण हाइवे पर ही विद्यार्थियों की लंबी लाइन लगी थी और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा था। परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed