{"_id":"908f2bee0f2d28f23d37ea19981c06e3","slug":"sadhvii-niranjan-jyoti-attacks-on-akhilesh-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरी हत्या करवाना चाहती है अखिलेश सरकारः साध्वी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरी हत्या करवाना चाहती है अखिलेश सरकारः साध्वी
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 25 Nov 2014 12:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति सोमवार को प्रदेश सरकार पर भड़क गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार एक पूर्व सांसद के इशारे पर उनकी हत्या कराना चाहती है।
विज्ञापन
दरसअसल कानपुर सेंट्रल पहुंचने पर उनके लिए कोई गाड़ी नहीं भेजी गई। जिस चार पुलिसवालों के साथ जिप्सी भेजी गई, उसमें वायरलेस भी नहीं था। इतना ही नहीं उन पुलिसवालों को यह भी पता नहीं था कि मंत्री को किधर ले जाना है।
विज्ञापन
साथ में न कोई प्रशासनिक और न ही पुलिस अधिकारी मौजूद था। केंद्रीय मंत्री सोमवार शाम दिल्ली से राजधानी एक्सप्रेस से सेंट्रल पहुंचीं।
स्टेशन से बाहर वह काफी देर तक सरकारी गाड़ी के इंतजार में खड़ी रहीं। कुछ देर बाद चार पुलिस वालों के साथ एक जिप्सी पहुंची लेकिन कार नहीं आई। प्रोटोकॉल न मिलने पर उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने सारा गुस्सा प्रदेश सरकार पर निकाल दिया?
विज्ञापन