फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sadhvi niranjan jyoti criticizes aamir khan

साध्वी बोलीं, पत्नी को पाकिस्तान भेजकर देखें आमिर

Wed, 25 Nov 2015 04:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 25 Nov 2015 04:36 PM IST
विज्ञापन
sadhvi niranjan jyoti criticizes aamir khan

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने असहिष्णुता के मुद्दे पर आमिर खान की टिप्पणी पर कटाक्ष करते किया कि भारत में तो कुछ भी नहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान, ईरान और इराक के हालात देखने पर पता चल जाएगा कि कहां असहिष्णुता का बोलबाला है।

विज्ञापन


फिर भी यदि आमिर को विश्वास नहीं है तो अपनी पत्नी को पाकिस्तान भेजकर देख लें, उन्हें स्वयं ही वहां की सुरक्षा का हाल पता चल जाएगा।

आमिर हों या शाहरुख उन्हें मजहबी चश्मा हटाना चाहिए, उन्हें नहीं भूलना चाहिए कि इसी भारत देश ने उन्हें जाति धर्म से परे रख उनकी कला को सम्मानित किया है।
विज्ञापन


कलाकारों को यदि एवार्ड लौटाना ही था तो 84 के दंगे, भागलपुर और मुजफ्फरपुर कांड में क्यो नहीं लौटाए, दादरी तो प्रदेश का मसला था, इससे केंद्र का क्या मतलब।

विज्ञापन
विज्ञापन

बन के रहेगा राम मंदिर

sadhvi niranjan jyoti criticizes aamir khan

खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण जरूर होगा। यह कार्य चाहे संसद के माध्यम से हो या कोर्ट से।

विहिप नेता अशोक सिंघल का राम मंदिर निर्माण का सपना अवश्य साकार होगा। यह बात उन्होंने मंगलवार को दिल्ली से फतेहपुर जाते समय सेंट्रल स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की 18 महीने की सरकार में विश्व पटल में भारत छाया हुआ है।

साध्वी ने अशोक सिंघल को याद करते हुए कहा कि उनकी पहचान अकेले रामजन्म भूमि आंदोलन से नहीं हुई। उनका संत समाज को एकजुट करने और वनवासी एकल विद्यालयों के निर्माण में भी योगदान रहा है।

साध्वी ने कहा कि उन्होंने कई सालों तक विश्व हिंदू परिषद में अशोक सिंघल के साथ काम किया है। उन्होंने रामजन्म भूमि आंदोलन के माध्यम से हिंदू समाज को एकजुट किया।

केंद्रीय मंत्री ने देर शाम नौबस्ता स्थित गणेश पार्क में चल रही श्रीमद भागवत कथा में हिस्सा लिया। इस मौके पर पूर्व मेयर रवींद्र पाटनी, सुरेंद्र मैथानी, कार्यक्रम संयोजक देवेश दिवेदी, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed