{"_id":"56f8c7ff4f1c1b4f6df0013e","slug":"sadhvi-niranjan-jyoti-attacks-on-azam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘सपा सरकार की नैया डुबाने के लिए आजम खां ही काफी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सपा सरकार की नैया डुबाने के लिए आजम खां ही काफी’
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 28 Mar 2016 01:39 PM IST
विज्ञापन
आजम पर साध्वी ने साधा निशाना
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने राज्यपाल के खिलाफ टिप्पणी करने वाले प्रदेश के संसदीय कार्यमंत्री आजम खां के बहाने सपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार की नैया डुबाने के लिए आजम खां ही काफी हैं।
इसका जवाब प्रदेश की जनता 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा को देगी। सपा नेताओं के इशारे पर आजम खां मनमाने तरीके से बोलते रहते हैं लेकिन एक समुदाय के लोगों को खुश करने के लिए पार्टी उन पर कोई कार्रवाई नहीं करती।
राज्यपाल का पद संवैधानिक है और उन पर टिप्पणी नहीं की जा सकती। शनिवार को कानपुर के किदवई नगर के ब्लाक के अलंकार गेस्ट हाउस में आयोजित भाजपा के होली मिलन समारोह में शिरकत करने आईं साध्वी ने कहा कि सपा और बसपा पारिवारिक पार्टी हैं।

विकास का पैसा सैफई में हो रहा खर्च
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को स्मृति चिन्ह सौंपते भाजपा और व्यापारी नेता।
- फोटो : अमर उजाला
इन पार्टियों के प्रत्याशी घोषित करने और न करने का कोई मतलब नहीं है। दोनों पार्टियां चुनाव तक टिकट बदलती रहती हैं। भाजपा राष्ट्रीय पार्टी है, जिसमें एक बार प्रत्याशी घोषित करने के बाद हटाए नहीं जाते हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सपा सरकार किसानों की पीड़ा नहीं समझ रही है। विकास का अधिकांश धन सैफई में खर्च हो रहा है। उन्हें विश्वास है कि कोर्ट का फैसला रामंदिर के पक्ष में आएगा और मंदिर का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक नहीं है।