फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Babri Masjid Demolition Case News: Sadhavi Ritambara speaks on Babri demolition case.

Babri Masjid Verdict: आपराधिक षड्यंत्र नहीं रचा, हम मंत्र रचते हैं : साध्वी ऋतंभरा

Wed, 30 Sep 2020 01:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 30 Sep 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
Babri Masjid Demolition Case News: Sadhavi Ritambara speaks on Babri demolition case.
साध्वी ऋतंबरा - फोटो : amar ujala

Babri Masjid Case Verdict: साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि ढांचा विध्वंस मामले में हमने कोई आपराधिक षड्यंत्र नहीं रचा। हम षड्यंत्र नहीं, मंत्र रचते हैं। अब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का लक्ष्य पूरा हो गया है, इसके लिए कोई भी कीमत चुकानी पड़े तो बड़ी बात नहीं है। न्यायालय का जो भी फैसला आएगा, वह सिर माथे होगा। मंगलवार रात लखनऊ पहुंचीं साध्वी ऋतंभरा यहां वीवीआईपी गेस्ट हाउस में मीडिया से मुखातिब थीं।

विज्ञापन


साध्वी ने कहा, 6 दिसंबर 1992 की घटना कोई षड्यंत्र नहीं थी। वह अकस्मात घटित घटना थी। आपराधिक षड्यंत्र की बात बेमानी है। हमने किसी की संपत्ति पर अनाधिकार की इच्छा नहीं की थी, बल्कि अपनी आस्था की भूमि और रामलला के लिए संघर्ष किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि केवल अपनी मान्यता और आस्था को सर्वोपरि मानकर सत्य को झुठला देना भी गलत होता है।

विज्ञापन

भाग्यशाली हैं हम, संघर्ष का विराम देखा

साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 500 साल तक संघर्ष चला, सैकड़ों लोगों ने बलिदान दिया। हम भाग्यशाली हैं कि इस संघर्ष का विराम देखा। श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य मंदिर में रामलला विराजमान होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैसले पर पूरे विश्व की निगाहें

साध्वी ने कहा कि वे फैसले को लेकर बहुत उत्सुक हैं, बहुत लंबा ट्रायल चला है, लंबे समय तक लड़ाई लड़ी है। इस फैसले पर पूरे विश्व की निगाहें हैं। फैसला यदि उनके खिलाफ आता है तो आगे की कार्यवाही के लिए संगठन और वकील मिलकर तय करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed