{"_id":"603d4f3c8ebc3ee97444fed2","slug":"rush-in-sgpgi-opd-lucknow-news-lko5674443117","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसजीपीजीआई की ओपीडी में उमड़े मरीज, करीब 11 माह बाद शुरू हुई ओपीडी, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में छूटा पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजीपीजीआई की ओपीडी में उमड़े मरीज, करीब 11 माह बाद शुरू हुई ओपीडी, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में छूटा पसीना
विज्ञापन
गोमती नगर के लोहिया हॉस्पिटल ब्लॉक में पर्चा काउंटर में लगी भीड़ ने सोशल डिस्टेंस की उड़ाई गई धज?
- फोटो : LKO CITY
राजधानी के चिकित्सा संस्थानों में सोमवार को मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने में सुरक्षाकर्मियों को पसीने छूट गए। करीब 11 माह बाद शुरू हुई एसजीपीजीआई की ओपीडी में कई बार मास्क को लेकर सुरक्षाकर्मियों और तीमारदारों में झड़प भी हुई, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने बिना मास्क के किसी को अंदर नहीं आने दिया। यहां ढाई हजार से ज्यादा मरीज देखे गए।
ओपीडी खुलने की जानकारी मिलते ही एसजीपीजीआई परिसर में सुबह से ही भीड़ बढ़ गई थी। मरीजों व तीमारदारों को मास्क लगाकर न्यू ओपीडी में आने दिया गया। कुछ देर में ही न्यू ओपीडी का पंजीयन काउंटर भर गया। इसके बाद भी पंजीयन काउंटर पर भीड़ बनी रही। देर शाम तक कई विभाग में चिकित्सक मरीजों को देखते रहे। इस दौरान करीब पांच सौ नए मरीज और दो हजार पुराने मरीजों को देखा गया। खासतौर से नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और कार्डियोलॉजी विभाग में शाम तक भीड़ बनी रही।
केजीएमयू व लोहिया में भी रही भीड़
सोमवार को केजीएमयू और लोहिया संस्थान में भी इलाज कराने वालों की भीड़ रही। केजीएमयू की ओपीडी में तड़के ही लोगों ने लाइन लगा ली थी। सबसे ज्यादा भीड़ गैस्ट्रोइंटोलॉजी, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी और मेडिसिन विभाग में देखी गई। इसी तरह लोहिया संस्थान के हॉस्पिटल ब्लॉक में सुबह करीब 10 बजे पंजीयन काउंटर पर लंबी कतार लग गई थी। तमाम लोग ओपीडी के मुख्य गेट तक लाइन लगाए देखे गए। यहां शाम करीब चार बजे तक कई विभागों में मरीज देखे गए।