फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rural youth will get skill development training near home

ग्रामीण युवाओं को घर के पास मिलेगी कौशल विकास की ट्रेनिंग, नौकरी दिलाने में भी मदद

Tue, 14 May 2019 12:33 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 14 May 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
rural youth will get skill development training near home
सांकेतिक तस्वीर
बेरोजगार ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए राज्य कौशल विकास मिशन उन्हें दक्ष बनाएगा। इसके लिए युवाओं को उनके घर के पास ही कौशल विकास की ट्रेनिंग दिलाने की व्यवस्था की है। प्रशिक्षण के लिए के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष कैंप लगाया जाएगा। इस खास पहल में उन युवकों पर खास फोकस होगा, जो शिक्षित होने के बावजूद बेरोजगारी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, सरकार ने एक साल में 5 लाख बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य बनाया है। इसी को पूरा करने के उद्देश्य से तैयार किए गए कार्यक्रम के मुताबिक ट्रेनिंग के बाद युवाओं का प्लेसमेंट भी कराया जाएगा। राज्य कौशल विकास मिशन ने जो रोडमैप तैयार किया है उसके मुताबिक ग्राम पंचायत स्तर पर ‘मोबाइल कैंप’ लगाया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके लिए ट्रेनिंग देने वाली कंपनियों के साथ जल्द ही एमओयू की तैयारी है। पिछले साल की तुलना में इस साल लक्ष्य दोगुना किया गया है। पिछले वित्तीय वर्ष में यह लक्ष्य 3 लाख था। शासन ने इस संबंध में सभी जिलों के डीएम को पत्र भेजा है। इसमें ग्रामीण युवकों को प्रशिक्षित करने के लिए ‘मोबाइल कैंप’आयोजन में मदद करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच लाख से ज्यादा ने कराया पंजीकरण

कौशल विकास की ट्रेनिंग लेने के लिए इस साल कुल 5 लाख से अधिक युवकों ने अपना पंजीकरण कराया है। इनमें से ही तीन लाख युवकों को इसी साल ट्रेनिंग देने का लक्ष्य है।

रोजगार मेले के जरिए होगा प्लेसमेंट
कौशल विकास की ट्रेनिंग लेने वाले युवकों को उनकी योग्यता के मुताबिक नौकरी दिलाने के लिए कौशल विकास मिशन प्रयास कर रहा है। इसके तहत हर मंडल में रोजगार मेले का आयोजन कर उनका प्लेसमेंट कराने की योजना है। हालांकि रोजगार मेलों की तिथि अभी तय होनी बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed