फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rupees 65 thousand fraud on facebook by making friend a youth and told she is a scottish women

स्कॉटलैंड की महिला बनकर फेसबुक पर युवक से की दोस्ती, फिर ऐंठे 65 हजार रुपये

Thu, 18 Apr 2019 06:25 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 18 Apr 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
rupees 65 thousand fraud on facebook by making friend a youth and told she is a scottish women
सांकेतिक तस्वीर
आशियाना निवासी पंकज मेहरोत्रा से साइबर अपराधियों ने स्कॉटलैंड की महिला केरोलीन ग्रे बनकर 65,500 रुपये ठग लिए। ठगों ने खुद को स्कॉटलैंड की महिला बताकर पंकज से दोस्ती गांठी। फिर घूमने के लिए भारत आने और दिल्ली हवाई अड्डे पर फंसने का झांसा देकर रुपये ऐंठ लिए। पंकज ने प्राथमिकी दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि पंकज की कथित रूप से स्कॉटलैंड निवासी केरोलीन ग्रे नाम की युवती से बीते महीने फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोनों की कई बौर चैटिंग हुई। इस बीच केरोलीन ग्रे ने दिल्ली आने की जानकारी दी।
विज्ञापन


उसने बताया कि दस अप्रैल को दिल्ली का टिकट करा लिया है। निर्धारित तिथि की सुबह 11 बजे किसी महिला ने पंकज को फोन कर बताया कि उसकी दोस्त केरोलीन ग्रे दिल्ली आई है। भारत आने से पहले उसने स्कॉटलैंड में कुछ औपचारिकताएं अधूरी छोड़ दी थीं जिसके एवज में उसे 16.55 लाख रुपये जमा कराने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

केरोलीन के पास 65500 रुपये कम पड़ रहे है। पूरी रकम नहीं जमा कराने पर वीजा व पासपोर्ट जब्त कर लिया जाएगा। पंकज ने फोन करने वाली महिला से पूरा मामला पूछा। इस पर महिला ने बताया कि  उसका नाम पूजा अग्रवाल है और वह वित्त मंत्रालय नई दिल्ली में कार्यरत है। 

विदेशी महिला का कहना है कि वह लखनऊ पहुंचते ही उसे रुपया लौटा देगी। रुपये जमा करते ही उसे लखनऊ की फ्लाइट में बैठा दिया जाएगा। शातिर महिला ने पंजाब नेशनल बैंक के जय किशोर यादव का बैंक खाता दिया, इसमें पंकज ने पेटीएम खाते से तीन बार में रुपये जमा करा दिए। 

दोपहर करीब डेढ़ बजे फिर उसी महिला ने फोन पर केनरा बैंक के नई दिल्ली स्थित खाते का नंबर भेजकर उसमें 1.82 लाख रुपये जमा कराने को कहा तो पंकज को ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने फोन किया तो पूजा नाम की ठग ने कहा कि केरोलीन ग्रे एंटी टेररिस्ट क्लियरेंस प्रमाणपत्र बनवाकर नहीं लाई है। 

यह प्रमाणपत्र अब यहीं बनवाना होगा इसलिए रुपये ज्यादा लग रहे हैं। पंकज ने मदद से साफ मना कर दिया। इस बीच केरोलीन ग्रे के वॉट्सएप नंबर 447405582572 से मदद के लिए मेसेज आते रहे।

पंकज ने ब्रिटिश दूतावास से मदद लेने की सलाह दी। ठग पूजा ने भी कई बार फोन किया पर पंकज ने रुपये देने से साफ मना कर दिया। उसकी तरफ से केस दर्ज कर पुलिस और साइबर सेल जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed