फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Running for registration

Lucknow News: रजिस्ट्री के लिए दौड़ा रहे बाबू

Fri, 20 Feb 2026 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Running for registration
जनता अदालत में समस्याएं सुनते एलडीए अफसर।
लखनऊ। रजिस्ट्री के लिए काफी समय से दौड़ लगा रहे आवंटियों ने बृहस्पतिवार को एलडीए की जनता अदालत में अधिकारियों के सामने दर्द बयां किया। इस बार भी उन्हें कार्रवाई का आश्वासन ही मिला। जनता अदालत में आए 31 में से 11 मामलों का ही निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन

अमन प्रजापति ने बताया कि रजनी खंड योजना में 330 वर्गफीट का मकान उनकी मां के नाम पर है। पूरा पैसा जमा करने के बाद भी इसकी रजिस्ट्री नहीं की जा रही है। वह छह महीने से दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन हर बार बाबू कोई न कोई बहाना बनाकर लौटा देते हैं। इस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि कार्यवाही पूरी करा दी जाएगी।
विज्ञापन


अलीगंज के छत्रपाल ने बताया कि प्राधिकरण ने वर्ष 2021 में सेक्टर-ए में उनका मकान और दो दकानें तोड़ दी थीं। कार्रवाई बिना नोटिस के हुई थी। अफसरों का कहना था कि यह भूखंड किसी और को आवंटित हो गया है। खास बात है कि जिसके नाम प्लॉट आवंटित किया गया उसके पहले से योजनाओं में कई भूखंड हैं। कई बार कमेटी बनाई गई, पर जांच नहीं हुई। कार्रवाई न होने पर छत्रपाल ने अफसरों के सामने कड़ा विरोध भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसको कोई न कोई बहाना बनाकर लौटा देती है। अब अधिकारियों को परेशानी बताई गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि रजिस्ट्री की कार्यवाही पूरी करा दी जाएगी।





16 वर्ष से काट रहे चक्कर

सेना से रिटायर धमेंद्र सिंह ने बताया कि नौकरी के दौरान वर्ष 2005 में उन्हें शारदा नगर योजना के रजनी खंड में 330 वर्गफीट का मकान आवंटित हुआ। उन्होंने 2009 में इसका पूरा पैसा जमा कर दिया। वह अवकाश पर जब भी आते, रजिस्ट्री के लिए एलडीए कार्यालय पहुंचते थे। हर बार बहाना बनाकर उन्हें लौटा दिया जाता। अब बताया जा रहा है कि उनका मकान मिसिंग है। अधिकारी कह रहे हैं कि रतनलोक में 32 लाख रुपये का फ्लैट ले लो। इतना पैसा कहां से लाएं।




-----------



इन फरियादियों को मिली राहत

एलडीए के सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीताराम को जानकीपुरम योजना में चबूतरा आवंटित हुआ है, पर अभी तक रजिस्ट्री नहीं हुई है। संबंधित अधिकारियों को 15 दिन में कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। फूलबाग की अनीता के पड़ोस में बिल्डर आतिफ 1000 वर्गफीट के भूखंड पर बहुमंजिला इमारत बनवा रहा है। उसने गली में तीन फीट का छज्जा निकाला है, जिससे आसपास के लोगों को दिक्कत होगी। प्रवर्तन जोन-6 के जोनल अधिकारी को तीन दिन में निरीक्षण करके कार्रवाई के निर्देश दिए गए। महानगर के जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनका पड़ोसी फ्लैट की बालकनी में अवैध तरीके से निर्माण करा रहा है। अधिकारियों को सोसाइटी के आरडब्ल्यूए से बात करके कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

जनता अदालत में समस्याएं सुनते एलडीए अफसर।

जनता अदालत में समस्याएं सुनते एलडीए अफसर।

जनता अदालत में समस्याएं सुनते एलडीए अफसर।

जनता अदालत में समस्याएं सुनते एलडीए अफसर।

जनता अदालत में समस्याएं सुनते एलडीए अफसर।

जनता अदालत में समस्याएं सुनते एलडीए अफसर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed