फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Run a campaign to build Uttar Pradesh image Yogi instructs Police men.

मुख्यमंत्री योगी का निर्देश, यूपी की छवि बेहतर बनाने के लिए चलाएं तीन महीने का विशेष अभियान

Thu, 17 Oct 2019 10:36 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 17 Oct 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
Run a campaign to build Uttar Pradesh image Yogi instructs Police men.
नोडल अफसरों को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

बीते ढाई साल में उत्तर प्रदेश की छवि में सकारात्मक बदलाव आया है। इसे और बेहतर बनाने के लिए सभी को मिलकर कोशिश करने की जरूरत है। इसके लिए तीन महीने का विशेष अभियान चलाया जाए। इस दौरान व्यवस्था को खराब करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलों के लिए बनाए गए पुलिस नोडल अधिकारियों को संबोधित करते हुए यह निर्देश दिए।

विज्ञापन


योगी ने बुधवार को कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की बैठक में कहा कि देश में यूपी के बारे में धारणा है कि यहां उच्च व शासन स्तर पर भ्रष्टाचार न्यूनतम हो गया है लेकिन निचले और स्थानीय स्तर पर आमजन को लाभ नहीं मिला है।
विज्ञापन


जनमानस को सुशासन उपलब्ध कराना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। इसीलिए सभी जिलों में पुलिस नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। ये अधिकारी दिवाली के बाद अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे और नवंबर के पहले सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलों में प्रशासनिक नोडल अधिकारी पहले से ही तैनात हैं जो विकास कार्यों से संबंधित अधिकारियों की छवि व कार्यपद्धति के संबंध में रिपोर्ट पेश करते हैं। पुलिस नोडल अधिकारियों को इनके अनुभव का लाभ मिलेगा।

...ताकि वर्दी की गरिमा बनी रहे

सीएम ने कहा कि नोडल पुलिस अफसर अपने-अपने जिलों में थानेदार, सीओ, अपर पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक के बारे में आम लोगों की राय लें। ऐसे थाने जहां अपराध अधिक हैं, वहां की कार्यपद्धति और उस क्षेत्र के लोगों के साथ पुलिस के व्यवहार की भी जांच करें। पुलिस की वर्दी की गरिमा बनाए रखने के लिए जरूरी कार्रवाई करें।

गोवंश को दी जा रही सुविधाओं की भी समीक्षा करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि नोडल अधिकारी जिले की सामयिक व तात्कालिक समस्याओं के साथ-साथ गरीबों के लिए संचालित योजनाओं, कार्यों की गुणवत्ता की भी समीक्षा करें। अनियमितता या गुणवत्ता की कमी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करें। गोवंश आश्रय स्थलों के निर्माण व संचालन की स्थिति, चारे की व्यवस्था की भी समीक्षा करें।

औचक निरीक्षण कर परखें हकीकत : मुख्य सचिव

मुख्य सचिव आरके तिवारी ने कहा कि प्रशासनिक और पुलिस नोडल अधिकारी जनपदीय अधिकारियों का मार्गदर्शन करें व योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कराएं। जिलों में योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए आकस्मिक निरीक्षण करें।

पुलिस में सुधार की काफी गुंजाइश : डीजीपी
डीजीपी ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने बड़ी संख्या में ट्रैप की कार्रवाई की है। पुलिस का काम भी अच्छा रहा है, लेकिन इसमें अभी काफी सुधार किया जा सकता है। बैठक में अपर मुख्य सचिव सूचना व गृह अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed